/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP News: नवरात्रि 2026 में विंध्यवासिनी धाम, अलोपी देवी मंदिर और बड़ी काली जी मंदिर में उमड़े लाखों श्रद्धालु

Table of Content

2017 से देवी मंदिरों के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देवी मंदिरों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार के प्रयासों से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिल रही है। वर्ष 2017 से प्रदेश सरकार प्रमुख देवी धामों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इसका असर नवरात्रि के दौरान विभिन्न मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ में भी दिखाई दे रहा है। मीरजापुर के मां विंध्यवासिनी धाम में पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार नवरात्रि में अधिक श्रद्धालु पहुंचे, वहीं प्रयागराज के अलोपी देवी मंदिर और लखनऊ के बड़ी काली जी मंदिर में भी लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ क्षेत्रीय स्तर पर प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही धार्मिक पर्यटन की व्यापक संभावनाओं को सामने ला रही है।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण, विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2017 से देवी मंदिरों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रदेश के 19 जिलों के 20 देवी स्थलों पर करीब 83 करोड़ रुपये की लागत से 22 प्रमुख परियोजनाएं शामिल की गई हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से मंदिरों में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और बेहतर अनुभव मिल सके। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रमुख देवी धामों के साथ अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को भी बेहतर सुविधाओं से जोड़कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।

मां विंध्यवासिनी धाम, मीरजापुर में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

मीरजापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में इस वर्ष नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि पिछले वर्ष नवरात्रि में करीब 20 से 22 लाख श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या 30 लाख से अधिक रही। नवरात्रि के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। विंध्याचल धाम के साथ अष्टभुजा देवी और काली खोह मंदिर भी श्रद्धालुओं के प्रमुख आस्था केंद्र हैं।

प्रयागराज के अलोपी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी

प्रयागराज स्थित मां अलोपी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में यहां 6.25 लाख और 2025 में 11.10 लाख श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, सितंबर 2026 तक करीब 4.05 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस वर्ष नवरात्रि में 1.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी मनसुख गिरी के अनुसार, नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं, जबकि अष्टमी और नवमी पर यह संख्या 30 हजार से भी अधिक हो जाती है। श्रद्धालुओं की यह आवाजाही प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है।

लखनऊ के बड़ी काली जी मंदिर में अधिक संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

राजधानी लखनऊ के बड़ी काली जी मंदिर में इस नवरात्रि करीब 07 लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर के प्रबंधक राज सिंह ने बताया कि मंदिर के पर्यटन विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 227.83 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। मंदिरों के विकास के लिए इस तरह की परियोजनाएं श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने और प्रमुख धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयासों का हिस्सा हैं।

बांदा के विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि में 18 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बांदा स्थित विंध्यवासिनी धाम में इस वर्ष नवरात्रि के दौरान करीब 18 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी दी गई है। वर्ष 2010 की तुलना में यहां श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 2.5 गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही में तेजी आने की बात भी सामने आई है।

बलरामपुर के प्राचीन जुआ देवी मंदिर में भी उमड़े श्रद्धालु

बलरामपुर जिले की उतरौला तहसील के जयतपुर स्थित श्रीनगर बाजार में प्राचीन जुआ देवी मंदिर है, जिसे ज्वाला देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह क्षेत्र का एक प्रमुख आस्था केंद्र है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में यहां करीब 93 हजार और 2024 में लगभग एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। वर्ष 2025 के लिए करीब 1.10 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा दिया गया है। इस वर्ष नवरात्रि के दौरान भी 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। छोटे और क्षेत्रीय स्तर पर प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही धार्मिक पर्यटन के विस्तार की संभावनाओं को सामने लाती है।

19 जिलों के 20 देवी स्थलों पर चल रहे विकास कार्य

प्रदेश सरकार वर्ष 2017 से देवी मंदिरों के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास कर रही है। इसके तहत 19 जिलों के 20 देवी स्थलों पर करीब 83 करोड़ रुपये की लागत से 22 प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्थित देवी मंदिरों को विकास की प्रक्रिया से जोड़ना और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार करना है।

विंध्याचल धाम, अलोपी देवी मंदिर और बड़ी काली जी मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों पर नवरात्रि के दौरान उमड़ने वाली भीड़ धार्मिक पर्यटन के महत्व को रेखांकित करती है। मंदिरों के विकास और सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने के साथ उत्तर प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने में भी मदद मिल सकती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.