TN

TotaRam News

What's Hot

सहायक प्रोफेसर पुनर्परीक्षा 18-19 अप्रैल को, 6 शहरों के 53 केंद्रों पर होगा आयोजन

Table of Content

  • दो पालियों में होगी परीक्षा, 08 अप्रैल से केंद्र सूचना और 15 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर (विज्ञापन संख्या-51) चयन पुनर्परीक्षा का आयोजन 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को प्रदेश के छह जनपदों आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर एवं वाराणसी में प्रस्तावित 53 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली प्रातः 09:30 से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02:30 से 04:30 बजे तक होगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल को विभिन्न विषयों के लिए तिथिवार एवं पालीवार आयोजित की जाएगी। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य, भाषा एवं अन्य विषयों के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा केंद्र से संबंधित जनपद की अग्रिम सूचना 08 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी आवश्यक प्रविष्टियां भरकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 अप्रैल 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिसे डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शास्त्री भवन में स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित

डेस्क। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के हिस्से के रूप में, विधायी विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय ने 7 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के शास्त्री भवन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। पेशेवर कलाकारों ने विधायी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदर्शन किया, जिसमें इसके...

आईओएस सागर मिशन के तहत आईएनएस सुनयना माले पहुंचा

डेस्क। हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना 6 अप्रैल, 2026 को मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा। परिचालन तैनाती में यह उसका पहला पड़ाव है। जहाज का मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ और स्थायी समुद्री साझेदारी...

स्वंय सहायता समूहों की दीदियां बना रही हैं सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा प्रदेश में मनरेगा ( वीबी- जी राम जी) के अभिसरण से सीआईबी बोर्ड बनाये जा रहे हैं ।मनरेगा...

आईटीआई अलीगंज में मारुति सुजुकी का कैंपस ड्राइव, 270 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप संचालित मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में 06 एवं 07 अप्रैल 2026 को मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के...

मंत्रीपरिषद ने प्रदेश में 24 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव को दी मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में 24,000 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। शाहजहांपुर, गोरखपुर, ग्रेटर नोएडा, प्रयागराज, हाथरस, यमुना, मुरादाबाद में औद्योगिक इकाईयां स्थापित होंगी। जल्द ही सभी कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया जाएगा।मंत्रिपरिषद की बैठक में ओएफबी टैंक प्राइवेट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.