TN

TotaRam News

What's Hot

विशेष अभियान में कैम्प दिवसों पर मतदाता पंजीकरण के लिए नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Table of Content

दोनों कैम्प दिवसों में मतदाता बनने के लिये कुल मिलाकर 5,59,178 फार्म-6 पर आवदेन प्राप्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में छूटे हुये पात्र नागरिकों के नाम सम्मिलित कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान दिवसों में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अभियान के दौरान विशेष रूप से महिलाओं एवं युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया।

विशेष अभियान दिवस के दौरान प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर नागरिकों को मतदाता पंजीकरण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनके आवेदन प्राप्त करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक सक्रिय रहे। नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, प्रविष्टियों में संशोधन कराने संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।

प्रदेश भर में आयोजित हुये विशेष अभियान दिवसों में 17 अक्टूबर को 1,37,225 तथा 24 अक्टूबर को 4,21,953 मतदाता सूची में जोड़ने के आवेदन (फार्म-6) प्राप्त हुये। इस प्रकार दोनों कैम्प दिवसो पर कुल मिलाकर 5,59,178 नागरिकों द्वारा मतदाता बनने के लिये आवदेन किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कैम्प दिवसों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने वाले जनपदों- हाथरस, गाजीपुर, सम्भल, कौशाम्बी, मथुरा, अमेठी एवं बाराबंकी के जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने गाजियाबाद, बुलन्दशहर, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, हमीरपुर, अम्बेडकरनगर, अमरोहा, मेरठ तथा गौतमबुद्धनगर जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस दिशा में और अधिक मेहनत करने हेतु निर्देशित किया। अन्य सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आगामी अभियानों में प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के भी निर्देश दिये।


मतदाता सूची में नाम जांचें, नहीं होने पर भरें फॉर्म-6

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदाता पंजीकरण से संबंधित आवेदनों का तत्परतापूर्वक एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए जनजागरूकता गतिविधियों को निरंतर प्रभावी बनाए रखा जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उत्तर प्रदेश में रहने वाले समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि ceouttarpradesh.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध मतदाता सूची में अपना नाम खोज लें। मतदाता सूची में नाम न होने की स्थिति में फार्म-6 भर दें। मतदाता सूची में नाम अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने की स्थिति में फार्म-8 भरकर उसे ठीक करा लें। मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी एवं आवेदन करने के लिये पोर्टल voters.eci.gov.in का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, उपर्युक्त पोर्टल एवं ECINET एप पर उपलब्ध सेवा Book A Call With BLO के माध्यम से अपने क्षेत्र के बीएलओ से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.