TN

TotaRam News

What's Hot

ग्रामीण ऊर्जा सेवा में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व एवं निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की दीदियाँ आज विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से न केवल अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के गतिशील नेतृत्व के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। विद्युत बिल कलेक्शन में दीदियों की सक्रिय भागीदारी और उससे अर्जित आय में निरंतर वृद्धि को विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री के विजन को मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम से महिलाओं की आमदनी में वृद्धि तो हो ही रही है, साथ ही समाज में उनका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी निरंतर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मध्य हुए अभिसरण के परिणामस्वरूप संचालित विद्युत सखी कार्यक्रम आज ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व में परिवर्तन की एक सफल और प्रेरक कहानी बन चुका है। यह पहल जहां एक ओर बिजली बिल संग्रह प्रणाली को सुदृढ़ कर रही है, वहीं दूसरी ओर हजारों महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आय का सशक्त माध्यम भी बनी है। मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, दीपा रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक विद्युत सखियों द्वारा रू 3,227 करोड़ से अधिक का बिजली बिल संग्रह किया जा चुका है। रू 1.40 करोड़ बिलों का सफल संग्रह करते हुए रू 42 करोड़ से अधिक का कमीशन अर्जित किया गया है। फरवरी 2026 तक प्रदेश में 15,413 सक्रिय विद्युत सखियाँ फील्ड में कार्यरत हैं, जो ग्रामीण उपभोक्ताओं तक अंतिम छोर तक सेवाएँ पहुँचा रही हैं।
दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक संचालित बिजली बिल राहत (ओटीएस) योजना के दौरान कार्यक्रम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया। इस अवधि में कुल रू 657 करोड़ का बिल संग्रह हुआ, जिसमें दिसंबर 2025 में रू 349 करोड़, जनवरी 2026 में रू 188 करोड़ तथा फरवरी 2026 में रू 120 करोड़ का कलेक्शन शामिल है। लगभग 17.75 लाख बिलों का निस्तारण करते हुए रू 8 करोड़ से अधिक कमीशन अर्जित किया गया। इससे जहां उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में सुविधा और राहत मिली, वहीं विद्युत सखियों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन सामने आया है। सहारनपुर, सुल्तानपुर, मेरठ और अमेठी जैसे जिलों ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। राज्य मिशन प्रबंधक एवं विद्युत सखी कार्यक्रम के प्रभारी आचार्य शेखर के अनुसार व्यक्तिगत स्तर पर भी अनेक प्रेरक उदाहरण सामने आए हैं।
प्रदेश की 70 विद्युत सखियों ने ओटीएस स्कीम के अंतर्गत रू 1 -1 करोड़ से अधिक ( 70 विद्युत सखियो ने 70 करोड़ से अधिक) का बिल संग्रह कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इनमें सोनी द्विवेदी (अमेठी) द्वारा रू 3.1 करोड़, मेहर जहाँ (रामपुर) द्वारा रू 2.7 करोड़ तथा राजश्री शुक्ला (बाराबंकी) द्वारा रू 2.3 करोड़ का बिल संग्रह विशेष रूप से उल्लेखनीय है। आज विद्युत सखी कार्यक्रम केवल बिल संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, उपभोक्ताओं को घर-घर सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराने तथा बिजली वितरण तंत्र को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने का एक सफल मॉडल बन चुका है। यह पहल इस तथ्य को प्रमाणित करती है कि जब महिलाओं को अवसर और नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे न केवल अपने जीवन में परिवर्तन लाती हैं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बना देती हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.