TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में शहरी सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने पर STC की कार्यशाला

Table of Content

उत्तर प्रदेश की शहरी सड़कों का होगा कायाकल्प

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) की ओर से लखनऊ स्थित हयात रीजेंसी में शहरी सड़कों को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप विकसित करने विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के शहरी सड़क बुनियादी ढांचे के भविष्य, सड़क सुरक्षा, सतत विकास और एकीकृत शहरी परिवहन व्यवस्था को लेकर सरकारी अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में मजबूत, सुरक्षित और शहरी सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सड़क बुनियादी ढांचा विकसित करने की दिशा में भारत को अभी काफी आगे बढ़ना है। इसके लिए शहरी विकास को दीर्घकालिक और एकीकृत दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

शहरी सड़कों के विकास पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक अनुभव

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पूर्व मुख्य अभियंता बी. पी. सिंह ने उत्तर प्रदेश के शहरों की मौजूदा स्थिति का साक्ष्य आधारित आकलन प्रस्तुत किया। इसमें जनसंख्या एवं पेरी-अर्बन क्षेत्रों के विस्तार, पेयजल एवं सीवर व्यवस्था, जल निकासी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी परिवहन एवं गतिशीलता, नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति तथा देश के अन्य राज्यों और वैश्विक शहरों के साथ तुलनात्मक अध्ययन को शामिल किया गया। कार्यशाला में स्पेन और अमेरिका में शहरी सड़कों के विकास एवं प्रबंधन से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय अनुभव भी साझा किए गए। इन सत्रों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में शहरी सड़कों के विकास के लिए वैश्विक स्तर पर अपनाई जा रही व्यवस्थाओं, तकनीकों और बेहतर कार्यप्रणालियों से जुड़े अनुभव सामने रखे गए।

कार्यशाला में अमित खेरा (McKinsey), अंकित गुप्ता एवं डॉ. अग्निवेश (SCULPT Lab, IIT-BHU वाराणसी), आशुतोष गौतम (IWAI), नित्या रमेश (Janagraha), डॉ. मनोज शुक्ला (Central CRRI), शशांक शेखर (Transport Planner, USA) सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए।

कार्यशाला का समापन खुले विचार-विमर्श के साथ हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सड़क योजना, डिजाइन, निर्माण, स्थायित्व, सड़क सुरक्षा और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में सामने आए सुझावों का उद्देश्य प्रदेश के शहरी सड़क बुनियादी ढांचे को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ, सुगम और आधुनिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है।

कार्यशाला में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के वरिष्ठ अधिकारियों, एसीईओ अक्षत वर्मा सहित डॉ. ए.के. गुप्ता, निदेशक, लैंड एसेट अनलॉकिंग सेल, एसटीसी तथा डॉ. ए.के. गौतम, निदेशक, सतत विकास सेल की भी उपस्थिति रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.