TN

TotaRam News

What's Hot

UP Tourism: उत्तर प्रदेश में हेरिटेज और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने वाले 150 से अधिक बाइकर्स सम्मानित

Table of Content

विरासत से पर्यटन तक…बाइकर्स ने दिखाई यूपी की अनूठी तस्वीर 

लखनऊ। प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाने के लिए निकले बाइकर्स का गुरुवार को सम्मान किया गया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से ऐतिहासिक छतर मंजिल में ‘द राइडिंग चैप्टर्स’ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन विभाग के ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत निकाली गई दो सफल हेरिटेज एवं एडवेंचर राइड्स के समापन का प्रतीक रहा। दोनों संस्करणों में 150 से अधिक बाइकर्स ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) के एमडी आशीष कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत अगस्त में ‘द राइडिंग चैप्टर्स’ के दोनों संस्करणों का आयोजन किया गया था। इन राइड्स का उद्देश्य प्रदेश के ऐतिहासिक किलों, प्राकृतिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और अल्पज्ञात पर्यटन गंतव्यों को विशिष्ट पहचान दिलाना रहा। इसके तहत बाइकर्स के दलों ने प्रदेश के विभिन्न मार्गों पर सफर कर वहां की विविध पर्यटन संभावनाओं को सामने रखा। साथ ही एडवेंचर टूरिज्म को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया।

‘बाइक राइड बनी विरासत से रूबरू होने का जरिया’

राइडर गरिमा कपूर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि ‘यह महज बाइक राइड नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की छिपी हुई विरासत को करीब से जानने का सफर था। चुनार किले से लेकर खूबसूरत राजदरी और देवदरी जलप्रपात तक की यात्रा यादगार रही। वहीं, प्रतिभागी सौरभ मिश्रा ने राइड के दौरान की गई व्यवस्थाओं और बाइकर्स को मिले आतिथ्य की सराहना की। उन्होंने पूरी राइड नि:शुल्क आयोजित किए जाने को भी खास बताया।’

बाइकर्स के जज्बे को सलाम 

समारोह में प्रतिभागी राइडिंग क्लबों और बाइकर्स को उनके उत्साह, साहसिक भागीदारी और प्रदेश को उभरते हुए एडवेंचर एवं हेरिटेज टूरिज्म गंतव्य के रूप में प्रचारित करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ऐतिहासिक छतर मंजिल में आयोजन के माध्यम से लखनऊ सहित प्रदेश की स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया गया।

‘द राइडिंग चैप्टर्स’ से खुलीं पर्यटन की नई राहें- अमृत अभिजात

अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि ‘द राइडिंग चैप्टर्स’ की सफलता ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन की नई संभावनाओं को सामने लाने का काम किया है। इस पहल के माध्यम से प्रदेश के ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों को व्यापक पहचान मिली है। ऐसे आयोजनों से न केवल नए पर्यटन गंतव्यों का प्रचार-प्रसार होता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलता है। प्रदेश में पर्यटन विकास को गति देने के लिए इस तरह की पहल महत्वपूर्ण हैं। हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों के रूप में स्थापित करने के साथ ही यहां की विरासत और अनदेखे स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.