TN

TotaRam News

What's Hot

‘द राइडिंग चैप्टर्स’ से यूपी में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान, 65 बाइक राइडर्स कालिंजर के लिए रवाना

Table of Content

‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत बाइक राइडर्स उभारेंगे उत्तर प्रदेश के ‘अल्पज्ञात पर्यटन स्थल’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देने और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से आगे बढ़कर राज्य के ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता दिलाने की दिशा में पर्यटन विभाग ने महत्वाकांक्षी पहल की है। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को ‘द राइडिंग चैप्टर्स : विजिट माय स्टेट’ के प्रथम संस्करण का शुभारंभ करते हुए 65 बाइक राइडर्स के दल को लखनऊ के 1090 चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कम चर्चित विरासत, प्राकृतिक स्थलों और धरोहरों को नए पर्यटन अनुभव के रूप में देश-दुनिया के यात्रियों के सामने प्रस्तुत करना है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से 65 सदस्यीय बाइक राइडर्स के दल को कालिंजर किले की रोमांचक यात्रा के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लखनऊ से कालिंजर तक की इस यात्रा को सुरक्षित, सुगम और यादगार बनाने के लिए पर्यटन विभाग के साथ-साथ मार्ग में पड़ने वाले सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। मंत्री ने ये भी कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पर्यटन विकास को जनभागीदारी से जोड़ना है। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत, एडवेंचर टूरिज्म और अल्पज्ञात स्थलों से जोड़कर उन्हें पर्यटन का सक्रिय दूत बनाना है।’

कालिंजर किले तक निकली रोमांचक बाइक यात्रा

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने कहा कि ‘पर्यटन विभाग राज्य के चर्चित स्थलों के साथ अपेक्षाकृत कम लोकप्रिय स्थलों को उभारने पर भी ध्यान दे रहा है। बांदा जनपद स्थित कालिंजर का किला ऐसा ही स्थल है, जिसे पर्यटन परिदृश्य में लाने की आवश्यकता है। उत्साह से भरपूर 65 सदस्यीय बाइक सवारों का दल ऐसे स्थलों को प्रमोट करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘द राइडिंग चैप्टर्स’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो यात्रियों को उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत, ग्रामीण परिवेश और छिपी हुई पर्यटन संपदाओं से जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के प्राकृतिक परिवेश और मानसून के मौसम को ध्यान में रखकर यह आयोजन किया गया है।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘बाइकर्स रास्तों में गुजरने के दौरान ग्रामीणों से मिलें। वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभवों को दुनिया को बताएं। इससे उत्तर प्रदेश के उन पर्यटन स्थलों की जानकारी भी प्रदेश और देश को लोगों को मिलेगी, जो अब तक अनछुए हैं।’ 

करीब 330 किलोमीटर लंबी इस पहली पर्यटन बाइक यात्रा का रूट लखनऊ, कानपुर, बिंदकी और बांदा होते हुए ऐतिहासिक कालिंजर किले तक निर्धारित किया गया है। यात्रा का समापन धर्मनगरी चित्रकूट में होगा। इस दौरान प्रतिभागी बांदा के गुलमोहर ईको स्पॉट पर रुकेंगे, जहां उन्हें बुंदेलखंड की ग्रामीण संस्कृति, पारंपरिक खानपान और ग्रामीण पर्यटन की अनूठी झलक देखने का अवसर मिलेगा। 

‘द राइडिंग चैप्टर्स : विजिट माय स्टेट’ का दूसरा संस्करण 22 और 23 अगस्त को आयोजित होगा। यह बाइक राइड लखनऊ से सुल्तानपुर, जौनपुर, देवदरी जलप्रपात, राजदरी जलप्रपात और चुनार किले तक पहुंचेगी। दोनों पर्यटन मार्गों को इस तरह तैयार किया गया है कि प्रतिभागी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक किलों, मनमोहक जलप्रपातों, ग्रामीण संस्कृति और समृद्ध विरासत का अनुभव कर सकें। ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के माध्यम से पर्यटन विभाग अनछुए और उभरते पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास कर रहा है।

इस दौरान महानिदेशक पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्रा, प्रबंध निदेशक यूपीएसटीडीसी आशीष कुमार, उपनिदेशक कीर्ति एवं पर्यटन विभाग से जुड़े अन्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.