TN

TotaRam News

What's Hot

विभिन्न जनपदों में स्थित 14 धार्मिक स्थलों का शिलालेखन एवंबारकोड का कार्य पूर्ण

Table of Content

पर्यटक एवं श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के ऐतिहासिक महत्व एवं मान्यताओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे-जयवीर सिंह

लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 575 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें शिलालेख और बारकोड व्यवस्थाओं का प्राविधान किया गया है। जिसके तहत कुल 14 आस्था स्थलों पर शिलालेख और बारकोड लगाये जा चुके हैं। शेष स्थलों पर बारकोड लगाये जाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के धार्मिक एवं प्राचीन तथा ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों के बारे में श्रद्धालु एवं पर्यटकों को जानकारी देने के लिए यह व्यवस्था की गयी है। शिलालेखन से संबंधित पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में संक्षिप्त जानकारी उकेरी गयी है। इससे आम लोगों को इस स्थल की महत्ता एवं मान्यताओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

धार्मिक स्थलों की पहचान और इतिहास बताएंगे बारकोड वाले शिलालेख

जिन स्थलों पर शिलालेखन एवं बारकोड लगाने का कार्य पूरा हो चुका है, उसमें नार्दानंद ऋषि आश्रम मैनपुरी, सामौर बाबाधाम फिरोजाबाद, वनखण्डेश्वर मंदिर उखरैंड, च्यवन ऋषि आश्रम मैनपुरी, राधाकृष्णन मंदिर फिरोजाबाद, प्रसिद्ध कल्याणी माता मंदिर प्रयागराज, श्रीदुर्वासा आश्रम प्रयागराज, शूलकंटेश्वर महादेव मंदिर प्रयागराज तथा श्री दशाश्वमेघ मंदिर प्रयागराज शामिल हैं।

इसके अलावा पगलानंद आश्रम प्रयागराज, कमन्हिया बाबा मंदिर अयोध्या, प्राचीन शिवाला मंदिर अयोध्या, प्राचीन ज्वालादेवी मंदिर सुचितागंज सोहावल अयोध्या तथा गहनाग बाबा मंदिर अयोध्या शामिल हैं। अन्य स्थानों पर संचालित परियोजनाओं में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा बारकोड युक्त शिलालेख लगाये जा रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.