TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार की नीतियों से उत्तर प्रदेश में होम टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार की व्यापक संभावनाएं

Table of Content

यू.पी. टेक्स-2026 के प्रथम दिन के दूसरे सत्र में निवेश

लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश की मजबूत वस्त्र, कपास, हथकरघा एवं एमएसएमई आधारशिला का लाभ उठाकर प्रदेश को होम टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी देश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। यू.पी. टेक्स-2026 के प्रथम दिन के दूसरे सत्र में “उत्तर प्रदेश में होम टेक्सटाइल क्षेत्र की संभावनाएं” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में प्रदेश में एकीकृत होम टेक्सटाइल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

विशेषज्ञों ने बेड लिनेन, तौलिया, पर्दे, अपहोल्स्ट्री, कालीन और अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों के क्षेत्र में प्रदेश की औद्योगिक एवं निर्यात संभावनाओं को रेखांकित किया। चर्चा में निवेश आकर्षण, क्लस्टर विकास, उन्नत प्रौद्योगिकी, डिजाइन नवाचार, सतत उत्पादन पद्धतियों और वैश्विक बाजारों तक पहुंच बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।

UP Home Textile Sector में Investment और Export पर जोर

सत्र की अध्यक्षता आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, उत्तर प्रदेश के. विजयेंद्र पांडियन ने की, जबकि संचालन टेक्सप्रोसिल के कार्यकारी निदेशक डॉ. सिद्धार्थ राजगोपाल ने किया। पैनल में खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा रेशम उद्योग मंत्री राकेश सचान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, एक्स्ट्रा रिटेल लिमिटेड, इजराइल के सीईओ एवं इंडिया हेड पंकज अरोड़ा, अलायंस ग्रुप के चेयरमैन राजेश प्रथुड़ी, एसएसजी फर्निशिंग्स के निदेशक चंद्र भूषण मिश्रा तथा एचएसएन इकोटेक्स के निदेशक हर्षित कठड़ ने सहभागिता की।

सत्र में प्रदेश की मौजूदा औद्योगिक क्षमता को आधुनिक तकनीक और वैश्विक बाजार की मांग से जोड़ने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि योगी सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों के साथ होम टेक्सटाइल क्षेत्र में उत्पादन, निवेश और निर्यात को नई गति मिल सकती है तथा रोजगार के व्यापक अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.