TN

TotaRam News

What's Hot

UP News: मंत्री ए.के. शर्मा ने शुरू किया स्वच्छ टॉयलेट अभियान 2026, 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान

Table of Content

प्रदेश में 9 लाख व्यक्तिगत शौचालय, 900 पिंक टॉयलेट और 550 आकांक्षी शौचालयों का निर्माण

लखनऊ। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए पांच सप्ताह के विशेष ‘स्वच्छ टॉयलेट अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 19 नवंबर से 25 दिसंबर 2026 तक प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नागरिकों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शौचालय केवल बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, गरिमा और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 9 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालय तथा 70 हजार से अधिक सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय सीटों का निर्माण कराया गया है। महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए लगभग 900 पिंक शौचालय, 550 आकांक्षी शौचालय तथा विभिन्न आयोजनों के लिए 500 से अधिक मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शौचालयों के निर्माण के साथ उनका नियमित उपयोग, बेहतर रखरखाव और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।

स्वच्छ शौचालय, स्वस्थ नागरिक और सुंदर नगर के संकल्प को साकार करने में सभी की सहभागिता जरूरी : ए.के. शर्मा

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत शौचालयों का मूल्यांकन, साफ-सफाई, मरम्मत, सौंदर्यीकरण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके तहत ‘ट्रांसफॉर्मिंग येलो स्पॉट’, ‘पेंट माई टॉयलेट 2.0’, ‘आई एम हेयर’ तथा ‘स्वच्छ धरोहर’ जैसे विशेष अभियान चलाए जाएंगे। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा स्वच्छ सारथी क्लबों की सहभागिता से स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर बने शौचालयों की भी विशेष साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की स्वच्छता, नियमित देखरेख और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। अभियान का समापन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर होगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कार्मिकों एवं अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा। ए.के. शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिक सार्वजनिक शौचालयों का नियमित उपयोग करें और उन्हें स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और व्यवस्थित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.