TN

TotaRam News

What's Hot

स्वंय सहायता समूहों की दीदियां बना रही हैं सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड

Table of Content

  • सी आई बी बोर्ड बनाकर, आधी आबादी प्रशस्त कर रहीं है महिला स्वावलंबन की राह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा प्रदेश में मनरेगा ( वीबी- जी राम जी) के अभिसरण से सीआईबी बोर्ड बनाये जा रहे हैं ।मनरेगा का कार्य आरंभ होने से पूर्व सभी कार्यस्थलों पर स्थापित किए जाने वाले सीआईबी बोर्ड का निर्माण स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करती हैं। इस कार्य से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होती है, जिससे महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रहीं हैं और उनका आत्मसम्मान भी बढ़ रहा है।प्रति वर्ष स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वृहद स्तर पर सीआईबी बोर्ड का निर्माण किया जा रहा है ।ग्रामीण महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सक्रिय सहभागिता कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मनरेगा( वीबी-जीरामजी) योजनांतर्गत निर्मित होने वाले परिसम्पत्तियों पर नागरिक सूचना पट्टिका ( सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड) का निर्माण किया जा रहा है, इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आजीविका में संवर्धन हो रहा है।

जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तो पूरा परिवार आत्मनिर्भर होता है। एक परिवार आत्मनिर्भर होता है, तो समाज की महत्वपूर्ण कड़ी आत्मनिर्भर होती है। जब यह कड़ियां आपस में जुड़ती हैं, तो राष्ट्र निर्माण की इकाई सशक्त होती है और विकसित भारत की संकल्पना साकार होती है। विकसित भारत के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर ही नही, विकसित होना जरूरी है
है। राज्य ग्रामीण से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वय सहायता समूहो से जुड़ी 22,170 महिलाओं द्वारा मनरेगा से अभिसरण करते हुए सी आई बी बोर्ड के निर्माण का कार्य किया गया है | वर्तमान समय तक कुल 555681 सी आई बी बोर्ड का निर्माण किया जा चुका है |
इससे ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ उद्यमिता की भावना भी विकसित हो रही है। मनरेगा योजनान्तर्गत परिसंपत्तियों के सृजन में प्रयुक्त होने वाले सीआईबी बोर्ड की आपूर्ति महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से करने के निर्देश हैं। सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड में ग्राम पंचायत का नाम, विकास खण्ड, जनपद का नाम,कार्य की आई डी,कार्य की अनुमानित लागत,कार्य प्रारंभ करने की तिथि,कार्य पूर्ण होने की तिथि,मानव दिवस, मजदूरी आदि का उल्लेख किया जाता है। मनरेगा (वीबी- जीरामजी) कार्यस्थल पर लगने वाले सीआईबी बोर्ड के निर्माण हेतु संबंधित समूह को समय से आर्डर दिया जाता है, ताकि कार्य आरंभ होने से पूर्व सभी कार्य स्थलों पर निर्धारित मानकों के अनुसार सीआईबी बोर्ड स्थापित किया जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया में सड़क हादसा: अस्पताल से लौट रहे युवक की मौत, साथी घायल

संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय सुदामा पटेल की मौत हो गई, जबकि उनके साथी संगम चौरसिया (25) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुदामा और संगम बाइक से देवरिया के एक निजी अस्पताल में अपने मित्र की पत्नी को प्रसव के लिए...

शास्त्री भवन में स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित

डेस्क। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के हिस्से के रूप में, विधायी विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय ने 7 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के शास्त्री भवन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। पेशेवर कलाकारों ने विधायी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदर्शन किया, जिसमें इसके...

आईओएस सागर मिशन के तहत आईएनएस सुनयना माले पहुंचा

डेस्क। हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना 6 अप्रैल, 2026 को मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा। परिचालन तैनाती में यह उसका पहला पड़ाव है। जहाज का मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ और स्थायी समुद्री साझेदारी...

स्वंय सहायता समूहों की दीदियां बना रही हैं सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा प्रदेश में मनरेगा ( वीबी- जी राम जी) के अभिसरण से सीआईबी बोर्ड बनाये जा रहे हैं ।मनरेगा...

आईटीआई अलीगंज में मारुति सुजुकी का कैंपस ड्राइव, 270 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप संचालित मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में 06 एवं 07 अप्रैल 2026 को मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.