/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

आरटीई प्रवेश 2026-27 में आए 4.44 लाख आवेदन

Table of Content

  • योगी सरकार की पारदर्शी पहल से वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में आसान प्रवेश
  • 1,95,740 सीटों का हुआ आवंटन और 39,873 बच्चों को मिला प्रवेश
  • डिजिटल प्रक्रिया और सख्त मॉनिटरिंग से सुदृढ़ हुई आरटीई व्यवस्था: संदीप सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ‘शिक्षा का अधिकार’ (RTE) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 4,44,771 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके सापेक्ष 1,95,740 सीटों का आवंटन तथा 39,873 बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया जा चुका है।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्त मॉनिटरिंग और सतत समीक्षा की जा रही है। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नियमित निगरानी से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र बच्चा योजना का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिले। इस वर्ष RTE प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का व्यापक उपयोग किया गया है, जिससे आवेदन से लेकर प्रवेश तक की प्रक्रिया सरल हुई है और अभिभावकों का भरोसा बढ़ा है।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि डिजिटल प्रक्रिया, सतत मॉनिटरिंग और बेहतर समन्वय के माध्यम से RTE प्रवेश प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया गया है। इससे अभिभावकों का विश्वास बढ़ा है और अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हो रही है। इस अभियान में लखनऊ सबसे आगे रहा है, जहां 6,700 बच्चों का नामांकन किया गया। इसके अलावा बदायूं (2,231), बुलंदशहर (1,834), सहारनपुर (1,556), आगरा (1,500) और गोरखपुर (1,034) में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.