TN

TotaRam News

What's Hot

घर बैठे ई-मेल के माध्यम से प्राप्त करें रेरा आदेश और रिकवरी सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी

Table of Content

UP RERA का बड़ा फैसला, रिकवरी सर्टिफिकेट की जानकारी अब घर बैठे ई-मेल से मिलेगी

लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। अब आवंटी और शिकायतकर्ता रेरा बेंच के आदेश के अनुपालन तथा रिकवरी सर्टिफिकेट से संबंधित अपनी समस्या और जानकारी घर बैठे ई-मेल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित बेंच के ई-मेल पते पर अपने मामले का विवरण भेजना होगा। इससे उन्हें कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी और अपने मामले की स्थिति तथा जरूरी प्रक्रिया की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।

उत्तर प्रदेश रेरा के संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें आवंटी या शिकायतकर्ता आवश्यक शपथ पत्र नहीं देने के कारण रिकवरी सर्टिफिकेट की राशि प्राप्त करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई मामलों में जानकारी के अभाव या लापरवाही के कारण शपथ पत्र समय पर उपलब्ध नहीं कराया जाता है, जिससे राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी हो सकती है।

रिकवरी सर्टिफिकेट के लिए समय पर दें शपथ पत्र

हाल ही में उत्तर प्रदेश रेरा ने रिकवरी सर्टिफिकेट के संबंध में आवंटियों और शिकायतकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा था कि आवश्यक शपथ पत्र प्रस्तुत कर रिकवरी सर्टिफिकेट के माध्यम से मिलने वाली राशि प्राप्त कर लें। प्राधिकरण ने यह जानकारी इसलिए दी थी, ताकि पात्र आवंटियों और शिकायतकर्ताओं को उनकी देय राशि प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

प्राधिकरण ने सभी आवंटियों और शिकायतकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने मामले में रेरा बेंच द्वारा पारित आदेश, उसके अनुपालन तथा जारी रिकवरी सर्टिफिकेट से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया को समय से पूरा करें। जहां शपथ पत्र देना आवश्यक है, वहां उसे समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की लापरवाही या जानकारी के अभाव के कारण राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

शिकायतकर्ता अपने मामले से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए ई-मेल करते समय अपना मामला संख्या, रिकवरी सर्टिफिकेट संख्या, परियोजना का नाम, बिल्डर का नाम तथा अपनी समस्या का संक्षिप्त विवरण अवश्य दें। इससे संबंधित मामले की जानकारी उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

  • मुख्यालय की बेंचों से संबंधित जानकारी के लिए ई-मेल करें: *rro.hq@up-rera.in
  • क्षेत्रीय कार्यालय की बेंचों से संबंधित जानकारी के लिए ई-मेल करें: *rro.ncr@up-rera.in

उत्तर प्रदेश रेरा का प्रयास है कि आवंटियों और शिकायतकर्ताओं को अपने मामलों से संबंधित जानकारी सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध हो तथा केवल जानकारी के अभाव या आवश्यक शपथ पत्र समय पर न देने के कारण उन्हें रिकवरी सर्टिफिकेट की राशि प्राप्त करने में किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.