TN

TotaRam News

What's Hot

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

Table of Content

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल

लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने प्रोजेक्ट की त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट (QPR) के साथ आर्किटेक्ट, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट के प्रमाणपत्र डिजिटल रूप में जमा करना अनिवार्य होगा।

यूपी रेरा ने अपने वर्तमान वेब पोर्टल पर इसके लिए डिजिटल सुविधा उपलब्ध करा दी है। संबंधित आर्किटेक्ट, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से प्रमाणपत्र जमा करेंगे। इन डिजिटल प्रमाणपत्रों के जमा होने के बाद ही प्रमोटर संबंधित प्रोजेक्ट की त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट अपलोड कर सकेंगे।

वर्तमान व्यवस्था में क्या होता है

वर्तमान में प्रमोटर यूपी रेरा पोर्टल पर परियोजना के पंजीकरण के समय तय किए गए भौतिक और वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार हर तिमाही की प्रगति दर्ज करते हैं। इसके साथ आर्किटेक्ट, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी, प्रोजेक्ट की तस्वीरें और वीडियो भी अपलोड किए जाते हैं।

यूपी रेरा 2.0 में होगी नई व्यवस्था

यूपी रेरा अपने नए 2.0 वेब पोर्टल को विकसित करने के अंतिम चरण में है। नए पोर्टल पर आर्किटेक्ट, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने प्रमाणपत्र सीधे डिजिटल रूप से जमा करेंगे। इन प्रमाणित आंकड़ों के आधार पर परियोजना की तिमाही प्रगति तैयार होगी। इसके लिए प्रमोटर को अलग से प्रगति संबंधी जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।

सितंबर 2026 से शुरू होगी डिजिटल प्रक्रिया

वर्तमान पोर्टल और नए 2.0 पोर्टल की व्यवस्था अलग-अलग होने के कारण, सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से डिजिटल प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नया 2.0 पोर्टल शुरू होने तक प्रमोटर वर्तमान पोर्टल पर पहले की तरह अपने प्रोजेक्ट की तिमाही प्रगति रिपोर्ट और उपलब्ध लक्ष्यों के अनुसार जानकारी दर्ज करते रहेंगे। इस दौरान डिजिटल प्रमाणपत्रों के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग नए पोर्टल पर प्रत्येक परियोजना के लिए तिमाही लक्ष्य तय करने में किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यूपी रेरा 2.0 पोर्टल शुरू होने के समय सभी परियोजनाओं की सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो और पोर्टल परिवर्तन के दौरान किसी प्रकार की सूचना का अंतर न रहे।

लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में बनेंगे हेल्प डेस्क

प्रमोटरों और संबंधित पेशेवरों की सहायता के लिए यूपी रेरा दो विशेष हेल्प डेस्क स्थापित कर रहा है। एक हेल्प डेस्क लखनऊ स्थित मुख्यालय में और दूसरा ग्रेटर नोएडा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में होगा। यहां नियुक्त कर्मचारी डिजिटल प्रमाणपत्र जमा करने और परियोजना से संबंधित आंकड़ों को अपडेट करने में फोन और व्यक्तिगत रूप से सहायता करेंगे।

जारी होगी विस्तृत एसओपी

यूपी रेरा द्वारा डिजिटल प्रमाणपत्रों को जमा करने और सभी पंजीकृत परियोजनाओं को नए 2.0 वेब पोर्टल पर स्थानांतरित करने के लिए एक विस्तृत दिशा-निर्देश एवं स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) भी अलग से जारी की जा रही है। प्रमोटरों तथा उनके आर्किटेक्ट, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट को इस एसओपी का पालन करने की सलाह दी गई है।

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय आर. भूसरेड्डी ने कहा कि परियोजनाओं से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अद्यतन बनाना यूपी रेरा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आर्किटेक्ट, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से प्रमाणपत्र जमा करने से प्रत्येक परियोजना की प्रगति से संबंधित पेशेवर रूप से प्रमाणित और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध होगी। यूपी रेरा के अध्यक्ष ने कहा कि यह यूपी रेरा 2.0 वेब पोर्टल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नए पोर्टल पर सुचारु रूप से बदलाव सुनिश्चित होगा और घर खरीदारों सहित सभी हितधारकों को परियोजनाओं की सही एवं अद्यतन जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.