TN

TotaRam News

What's Hot

रबी सीजन 2026-27 में MSP पर दलहन-तिलहन खरीद 2 अप्रैल से शुरू

Table of Content

  • किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने हेतु सरकार की व्यापक खरीद रणनीति लागू
  • चना, मसूर, सरसों व तूर की खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित, पारदर्शी व्यवस्था पर जोर
  • डिजिटल प्रणाली और डीबीटी के माध्यम से किसानों को सीधे भुगतान सुनिश्चित

लखनऊ। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में रबी सीजन 2026-27 के लिए दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद को लेकर विस्तृत रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने हेतु सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की प्रभावी व्यवस्था की गई है।
कृषि मंत्री ने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त अनुमति के अनुसार प्रदेश में चना, मसूर, सरसों एवं तूर (अरहर) की खरीद 2 अप्रैल से 30 जून 2026 तक की अवधि में की जाएगी। इस दौरान चना का MSP 5875 रूपये प्रति क्विंटल, मसूर 7000 रुपए प्रति क्विंटल, सरसों 6200 रूपए प्रति क्विंटल तथा तूर 8000 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि चना के लिए 2.24 लाख मीट्रिक टन, मसूर के लिए 6.77 लाख मीट्रिक टन, सरसों के लिए 5.30 लाख मीट्रिक टन तथा तूर के लिए 1.14 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि क्रय प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु सभी क्रय केंद्रों पर आधार-सक्षम पीओएस मशीनें स्थापित की गई हैं, जिससे किसानों की पहचान सुनिश्चित करते हुए डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा। इस वर्ष कुल 190 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है, जबकि राज्य स्तरीय एजेंसियां भी अपने स्तर पर अतिरिक्त केंद्र संचालित करेंगी। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा लगभग 5700 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि विभिन्न योजनाओं पर व्यय की गई है, जो एक रिकॉर्ड उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधारात्मक प्रावधान लागू कर राज्य को 303 करोड़ रुपये की बचत भी हुई है।
उन्होंने बताया कि किसानों को सशक्त बनाने हेतु बीज वितरण योजनाओं के तहत 11.25 लाख किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया गया, जबकि 12.73 लाख किसानों को 54,847 क्विंटल बीज निःशुल्क वितरित किया गया। जायद फसलों के प्रोत्साहन हेतु इस वर्ष 31,950 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया, जिसमें मूंगफली, उड़द एवं मूंग शामिल हैं। प्रेसवार्ता में बताया गया कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में राज्य में 25.41 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उर्वरकों का वितरण पीओएस मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया डिजिटल एवं पारदर्शी बनी है।
कृषि मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में “भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सीड पार्क” की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए 50.84 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है। यह सीड पार्क प्रदेश को बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, फसलों की उचित कीमत सुनिश्चित करने एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से मिले। इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.