TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आज से, दो पालियों में एग्जाम

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna के आदेश पर प्रदेश के सभी कमिश्नरेट और जनपदों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदेश भर में बनाए गए 1090 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 372 राजपत्रित अधिकारी, 2142 निरीक्षक, 7640 उपनिरीक्षक, 8479 मुख्य आरक्षी और 12,969 आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 749 होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पीएसी की 4 कंपनियां और 2 प्लाटून जनपदों में तथा 3 प्लाटून पीएसी जीआरपी को दी गई हैं। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में एलआईयू और यातायात पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में लगाया गया है।

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की यह लिखित परीक्षा शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने, उपस्थिति पत्रक भरने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्धारित परीक्षा समय के अतिरिक्त पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलों में प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद उन्हें डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है और परीक्षा शुरू होने से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, शुक्रवार से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सॉल्वर गैंग और पेपर लीक गिरोहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके गृह जनपद के मंडल के भीतर ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, ताकि उन्हें आने-जाने में परेशानी न हो। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के कुल 4543 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.