/ Oct 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

नवरात्रि में यूपी के 26 देवी मंदिरों में गूंजेंगे देवी गीत, ‘मिशन शक्ति’ के तहत होंगे विशेष कार्यक्रम

Table of Content

यूपी के 26 देवी मंदिरों में 17 से 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि में उत्तर प्रदेश के 24 जिलों के 26 प्रमुख देवी मंदिरों में शक्ति आराधना के साथ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश गूंजेगा। मिशन शक्ति के तहत 17, 18 और 19 अक्टूबर को प्रदेश के चयनित मंदिरों में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पारंपरिक देवी गीतों पर आधारित गायन और दुर्गा सप्तशती पाठ होगा।

देवी गायन और दुर्गा सप्तशती पाठ होंगे मुख्य आकर्षण

नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में देवी गीतों की पारंपरिक गायन शैली को प्रमुखता दी जाएगी। इसके साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी होगा। इन आयोजनों के जरिए शक्ति आराधना की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, मिशन शक्ति के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही, देवी गायन और दुर्गा सप्तशती पाठ के जरिए नवरात्रि की परंपराओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

विंध्याचल से नैमिषारण्य तक देवी मंदिरों में होंगे आयोजन

कार्यक्रमों के लिए चुने गए प्रमुख स्थलों में मिर्जापुर का मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर, सोनभद्र का ज्वाला देवी मंदिर, भदोही का सीता समाहित स्थल, प्रयागराज का अलोपी देवी मंदिर और ललिता देवी मंदिर, कौशांबी का कदवासिनी मंदिर, बलरामपुर का देवीपाटन मंदिर, सीतापुर का नैमिषारण्य स्थित ललिता देवी मंदिर और सहारनपुर का शाकंभरी देवी मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा मथुरा का कात्यायनी देवी मंदिर, जौनपुर का मां शीतला चौकिया धाम, प्रतापगढ़ का बेल्हा देवी मंदिर, वाराणसी का विशालाक्षी देवी मंदिर और उन्नाव का चंडिका देवी मंदिर भी आयोजन स्थलों में शामिल हैं।

अन्य चयनित स्थलों में औरैया का देवकाली मंदिर, गोरखपुर का मां तरकुलहा देवी धाम, मऊ का मां शीतला माता स्थल, चित्रकूट का शिवानी देवी मंदिर, हमीरपुर का गायत्री शक्ति पीठ, जालौन के कोंच स्थित बैरागढ़ माता मंदिर, कानपुर देहात के घाटमपुर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर, मैनपुरी का शीतला माता मंदिर, फिरोजाबाद का चामुंडा माता मंदिर, लखनऊ के चंद्रिका देवी और संकटा देवी मंदिर तथा फर्रुखाबाद का गुरुग्राम देवी मंदिर शामिल हैं। इन आयोजनों के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में नवरात्रि की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मंच मिलेगा।

नवरात्रि के आयोजनों से जन-जन तक पहुंचाएंगे नारी सुरक्षा और सम्मान का संदेश: जयवीर सिंह

इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 28.08 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत बजट में सबसे बड़ी राशि कलाकारों के मानदेय और यात्रा व्यय के लिए रखी गई है। इस मद में 23.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के अनुसार 26 स्थलों पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों को निर्धारित व्यवस्था के तहत मानदेय दिया जाएगा और उनके यात्रा खर्च का भुगतान किया जाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, शारदीय नवरात्रि हमारी आस्था, शक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं का पर्व है। उन्होंने बताया हमारा प्रयास है कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक बदलाव का माध्यम बनें और बेटियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन के लिए प्रोत्साहित करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.