TN

TotaRam News

What's Hot

गोरखपुर में आधुनिक मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, यूपी सरकार ने वर्ल्डफिश मलेशिया से किया एमओयू

Table of Content

उत्तर प्रदेश में मत्स्य उत्पादन, अनुसंधान एवं तकनीकी क्षमता संवर्धन को मिलेगा नया आयाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार गोरखपुर में वर्ल्डफिश उत्तर प्रदेश फिशरीज प्रोजेक्ट संचालित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस निमित्त शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, मत्स्य विभाग तथा वर्ल्ड फिश सेंटर, मलेशिया के बीच एमओयू हुआ। समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान उत्तर प्रदेश सरकार की महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के, आई ए एस व वर्ल्डफिश सेंटर, मलेशिया के महानिदेशक डॉ. ईसाम यासीन मोहम्मद ने किया। योजना के माध्यम से मत्स्य पालकों, हैचरी संचालकों, युवाओं, शोधकर्ताओं एवं विभागीय कार्मिकों को व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

मत्स्य पालक होंगे समृद्ध, बढ़ेगी आय

महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के. ने बताया कि एमओयू का उद्देश्य प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र से जुड़े जनपदों में मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि, गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज की उपलब्धता, आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों के प्रसार तथा मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि करना है। योजना के माध्यम से प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में आधुनिक मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र/ हैचरी विकसित कर उन्नत मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य उत्पादन व उत्पादकता एवं खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना साथ ही उन्नत प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज उत्पादन तकनीक का विकास एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं मत्स्य पालकों का तकनीकी प्रशिक्षण व एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से क्षमता विकास करना है।

महानिदेशक मत्स्य ने बताया कि वर्ल्डफिश उत्तर प्रदेश फिशरीज प्रोजेक्ट द्वारा प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में पेंगेसियस एवं GIFT तिलापिया जैसी उन्नत मत्स्य प्रजातियों के हैचरी बीज उत्पादन हेतु तकनीकी सहयोग एवं हैंडहोल्डिंग प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत बू्रड स्टॉक प्रबंधन, प्रजनन, स्पॉन, फ्राई एवं फिंगरलिंग उत्पादन की समस्त प्रक्रियाओं में तकनीकी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त अमृत कतला, जयन्ती रोहू एवं अमूर कॉमन कार्प सहित आनुवंशिक रूप से उन्नत मत्स्य प्रजातियों के बीज उत्पादन एवं संरक्षण के लिए स्टेट ब्रूड स्टॉक मल्टीप्लीकेशन एंड रिसर्च फैकल्टी, न्यूक्लियस ब्रूड बैंक तथा पेडीग्री जर्मप्लाज्म संरक्षण जैसी सुविधाओं के विकास में तकनीकी सहयोग दिया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, पोषण एवं खाद्य सुरक्षा को भी मिलेगा बढ़ावा

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डफिश उत्तर प्रदेश फिशरीज प्रोजेक्ट शत-प्रतिशत राज्य से पोषित है, इसके माध्यम से उच्च उत्पादकता वाली आनुवंशिक रूप से उन्नत मत्स्य प्रजातियों के बीज उत्पादन, आधुनिक तकनीकों के हस्तांतरण, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के माध्यम से मत्स्य क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इन विशिष्ट प्रजातियों के मत्स्य बीज उत्पादन में प्रदेश आत्मनिर्भर बन सकेगा, साथ ही इससे प्रदेश की मत्स्य उत्पादकता एवं आय में वृद्धि के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, पोषण एवं खाद्य सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

एमओयू के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव (मत्स्य) मुकेश कुमार मेश्राम, वर्ल्डफिश सेंटर, मलेशिया के महानिदेशक डॉ. ईसाम यासीन मोहम्मद, भारत में वर्ल्डफिश के प्रतिनिधि अरुण पड़ियार सहित मत्स्य विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.