TN

TotaRam News

What's Hot

1,709.84 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होंगे चार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

Table of Content

मंत्रिपरिषद की बैठक में हैवेल्स, अमेरिप्राइज, मेटलाइफ और एलजी सॉफ्ट इंडिया के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति-2024 के अंतर्गत चार औद्योगिक इकाइयों के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। इन प्रस्तावों के तहत संबंधित कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) जारी किए जाने की स्वीकृति दी गई है। चारों कंपनियां जनपद गौतमबुद्ध नगर में कुल 1,709.84 करोड़ रुपये का निवेश कर अपनी इकाइयां स्थापित करेंगी। इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ ही अनुसंधान, नवाचार, तकनीकी विकास और वैश्विक स्तर की व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार को गति मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र नीति-2024 अधिसूचित की गई थी। इस नीति के माध्यम से प्रदेश में वैश्विक कंपनियों को अपनी तकनीकी, अनुसंधान, विकास और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए केंद्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड करेगी 879 करोड़ रुपये का निवेश

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा गौतमबुद्ध नगर में 879 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से अनुसंधान और नवाचार से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अत्याधुनिक तकनीक और विकासपरक गतिविधियों पर केंद्रित यह परियोजना प्रदेश में औद्योगिक एवं तकनीकी क्षमताओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण होगी।

अमेरिप्राइज इंडिया एलएलपी की 112.84 करोड़ रुपये की परियोजना

अमेरिप्राइज इंडिया एलएलपी द्वारा गौतमबुद्ध नगर में 112.84 करोड़ रुपये की लागत से ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से कंपनी की वैश्विक क्षमता से जुड़ी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। परियोजना से प्रदेश में वैश्विक कंपनियों की उपस्थिति और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा।

मेटलाइफ करेगी 84 करोड़ रुपये का निवेश

मेटलाइफ ग्लोबल ऑपरेशन्स सपोर्ट सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गौतमबुद्ध नगर स्थित निजी भूमि पर ऑक्सीजन बिजनेस पार्क में 84 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपीई स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए भी लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए जाने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी प्रदान की है।

एलजी सॉफ्ट इंडिया स्थापित करेगी ग्रीनफील्ड अनुसंधान एवं विकास केंद्र

एलजी सॉफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गौतमबुद्ध नगर में 634 करोड़ रुपये की लागत से नए ग्रीनफील्ड इको सॉल्यूशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह परियोजना अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी। इसके माध्यम से प्रदेश में तकनीकी अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होने की उम्मीद है।

निवेश अनुकूल वातावरण तैयार कर रही प्रदेश सरकार

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र नीति-2024 का उद्देश्य प्रदेश को देश और दुनिया की प्रमुख कंपनियों के लिए आकर्षक निवेश केंद्र के रूप में विकसित करना है। प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने, औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करने तथा आधुनिक तकनीक और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.