TN

TotaRam News

What's Hot

UP Food Safety Action: 5 शहरों में FSDA की छापेमारी, 7 Food Units के License Suspension की संस्तुति

Table of Content

कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में चला सघन निरीक्षण अभियान

लखनऊ। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश के पांच जनपदों कानपुर नगर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में फास्ट फूड एवं रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं प्रसंस्करण स्थलों पर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इन परिस्थितियों को खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मानते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों/विनियमों के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के उपरांत सभी पांच जनपदों में जनहित को देखते हुए कुल 7 यूनिट्स के लाइसेंस निलंबन किए जाने की संस्तुति की गई है।

निरीक्षण में मिलीं कई खामियां

निरीक्षण में खाद्य प्रतिष्ठानों पर इंसेक्ट एवं रोडेंट इन्फेस्टेशन, अत्यंत खराब हाइजीन एवं सैनिटरी कंडीशन, वेज एवं नॉन-वेज खाद्य पदार्थों के पृथक भंडारण एवं पृथक प्रसंस्करण की समुचित व्यवस्था का अभाव पाया गया। कई स्थानों पर नालियों में गंदे पानी एवं अपशिष्ट का जमाव मिला, जिससे क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की गंभीर संभावना थी। इसके अलावा निर्माण स्थलों पर एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के संग्रह एवं उपयोग की स्थिति भी पाई गई।

कानपुर नगर : टुंडे कबाबी में मिलीं गंभीर कमियां

टुंडे कबाबी, कानपुर में हाइजीन एवं सैनिटेशन की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। खाद्य प्रोसेसिंग एरिया में दुर्गन्ध विद्यमान थी। रॉ मीट का रख-रखाव उचित नहीं पाया गया। वेज एवं नॉन-वेज खाद्य पदार्थों का पृथक्करण नहीं था। नाली में पानी जमा होने से दुर्गंध तथा कॉन्टेमिनेशन की स्थिति पाई गई।

वाराणसी : वॉव मोमोज में एक्सपायर्ड सामग्री मिली

वॉव मोमोज वाराणसी में पैक्ड खाद्य पदार्थों पर भविष्य की निर्माण तिथि अंकित किए जाने की स्थिति पाई गई। परिसर में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक एवं सॉस का भंडारण तथा उपयोग पाया गया।

आगरा : अमृतसरी कुलचा में खराब हाइजीन

आगरा के संजय पैलेस के करीब अमृतसरी कुलचा में हाइजीन एवं सैनिटरी कंडीशन अत्यंत खराब पाई गई। खाद्य पदार्थों की पैकिंग अनुचित कागज में की जा रही थी। दीवारों से पेंट की परतें निकल रही थीं तथा एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के उपयोग की स्थिति पाई गई। व्यवस्था में सुधार होने तक खाद्य कारोबार बंद करने की संस्तुति की गई।

गाजियाबाद : चार प्रतिष्ठानों में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं

एसी एंटरप्राइज, गाजियाबाद के डीप फ्रीजर में चिकन एवं मटन से रक्त का रिसाव पाया गया, जिससे क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना थी। वेज-नॉनवेज का सेग्रीगेशन नहीं था। प्रोसेसिंग एरिया एवं बेसमेंट में अत्यधिक गंदगी पाई गई। बिना ढक्कन के खुले डस्टबिन पाए गए।

फ्लॉको क्लॉक्ज युवराज नगर, गाजियाबाद में डीप फ्रीजर अत्यधिक गंदा पाया गया। वेज एवं नॉन-वेज खाद्य पदार्थों का सेग्रीगेशन नहीं था। चिमनी एवं अन्य उपकरणों पर गंदगी तथा बर्तनों एवं उपकरणों की अपर्याप्त सफाई पाई गई।

नाथूस, राज नगर, गाजियाबाद में नाली में अपशिष्ट जमा होने से दुर्गंध की स्थिति थी। खाद्य परिसर में इंसेक्ट इन्फेस्टेशन, कीड़े एवं कॉकरोच पाए गए। मिठाइयों के बचे हुए खाद्य पदार्थों का अनुचित भंडारण, तेल का बार-बार उपयोग तथा खुले कंटेनरों में खाद्य पदार्थों का भंडारण पाया गया। सब्जियां भी खुले में रखी थीं, जिससे कॉन्टेमिनेशन की संभावना थी। अनुज्ञप्ति निलंबन की संस्तुति की गई है।

बीकानेरवाला, राजेंद्र नगर, गाजियाबाद के परिसर में इंसेक्ट इन्फेस्टेशन पाया गया। हाइजीन एवं सैनिटरी कंडीशन अत्यंत खराब थी। क्लीनिंग एरिया अत्यधिक गंदा था, ड्रेनेज चोक था तथा किचन में डस्टबिन खुले में रखे पाए गए। जनहित के दृष्टिगत अनुज्ञप्ति निलंबन की संस्तुति की गई है।

खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर विभाग का जोर

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की रोकथाम एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान पाई गई गंभीर कमियों के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.