TN

TotaRam News

What's Hot

सौर ऊर्जा और ग्रीन पहल में उत्तर प्रदेश अग्रणी प्रदेश

Table of Content

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026 में किया प्रतिभाग़

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों का किया प्रस्तुतीकरण

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा यशोभूमि नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026 में प्रतिभाग किया।इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की ऊर्जा उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश देश में ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में तेजी से अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को सस्ती, सतत एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्च मानकों पर कार्य कर रही है। बीते वर्ष गर्मी के दौरान उत्तर प्रदेश ने देश की सर्वाधिक पीक डिमांड को सफलतापूर्वक पूरा किया और इस वर्ष इससे भी अधिक मांग को पूरा करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।उन्होंने बताया कि बिजली की उपलब्धता बढ़ाने हेतु पिछले एक वर्ष में लगभग 4000 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है, जबकि इसी वर्ष 5000 मेगावाट से अधिक नई क्षमता स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा चुके हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत उत्तर प्रदेश देश में प्रतिदिन सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में प्रथम स्थान पर है। साथ ही, राज्य में यूटिलिटी स्केल सोलर पार्क, पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) और बैटरी स्टोरेज सिस्टम पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को स्थायी रूप से पूरा किया जा सके।उन्होंने बताया कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-2 के तहत उत्तर प्रदेश ने देश में उत्कृष्ट कार्य किया है तथा ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-3 परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह भी किया गया है।
मंत्री ने कहा कि राज्य के पावर प्लांट्स को अब तक के उच्चतम पीएलएफ (85%) पर संचालित किया जा रहा है और वितरण हानियों (AT&C Losses) में उल्लेखनीय कमी आई है। प्रदेश में लगभग 20% उपभोक्ताओं के यहां प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और लाखों उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से बिल भुगतान कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक उपभोक्ता को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है, जिसके लिए ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर सुधार, नवाचार और निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर,अन्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्रीगण, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) नरेंद्र भूषण, चेयरमैन आशीष गोयल एवं प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में रंगमंच का स्वर्णिम उत्सवः भारतेंदु नाट्य अकादमी मनाएगी 50वीं वर्षगांठ’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी लखनऊ में स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक भव्य स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन का शुभारंभ 05 अप्रैल को प्रातः 11 बजे अकादमी परिसर स्थित राज बिसारिया...

गोरखपुर: राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव बरामद

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव सभी बरामद कर लिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम ने आज तीन और किशोरों के शव निकाल लिए, जबकि गुरुवार को विवेक निषाद (15) का शव पहले ही मिला था। जानकारी के अनुसार, यह हादसा 1 अप्रैल को शाम लगभग...

1533 हेल्पलाइन और ‘संभव’ पोर्टल से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा द्वारा नगरी निकायों में नगरीय सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु स्थापित डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (DCCC) के सफल संचालन के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।गौरतलब है कि मंत्री के सुझाव पर 4 अप्रैल...

घाटमपुर परियोजना की 660 मेगावाट यूनिट-3 का सफल सिंक्रोनाइजेशन

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-3 का सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन पूर्ण हो गया है। यह उपलब्धि प्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में...

मुंबई में सार्वभौमिक पारसी पंजीकरण अभियान में लोगों की उत्साहजनक भागीदारी रही

डेस्क। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की ओर से बॉम्बे पारसी पंचायत के सहयोग से मुंबई में आयोजित सार्वभौमिक पारसी पंजीकरण अभियान के विशेष सुविधा शिविर में आज लोगों की उत्साहजनक भागीदारी रही। शिविर के दौरान जियो पारसी पोर्टल पर लगभग 300 नए पंजीकरण पूरे हुए जो समुदाय के भीतर पहुंच को मजबूत करने की दिशा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.