/ Jul 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

चिनहट के बाद सीतापुर के सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक्शन मोड में हैं। सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में औचक निरीक्षण एवं मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद वे मंगलवार को सीतापुर के सिधौली सामुदायिक केंद्र पहुंचे। गंदगी एवं पेयजल व्यवस्थाओं को देखकर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर की। अफसरों से कहा कि जब तक केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार न आए, वे केंद्र न छोड़ें। मंगलवार को डिप्टी सीएम सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ़-सफाई एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने मरीजों से उनका हाल-चाल जाना एवं केंद्र में आए लोगों से व्यवस्थाओं एवं उनकी चिकित्सकीय आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। केंद्र में गंदगी को देखकर डिप्टी सीएम भड़क उठे। उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। संबंधित एजेंसी को नोटिस एवं एक सप्ताह का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।

जेनरेटर ऑन कराया, हुए एक्स-रे
एक्स-रे के लिए मरीजों की लंबी लाइन देख कर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। जनरेटर ऑन करवाकर एक्स-रे शुरू कराया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंगल पांडे जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

PM मोदी ने मंगल पांडे जयंती पर किया नमन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने...

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं...

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.