TN

TotaRam News

What's Hot

बालिका शिक्षा, स्मार्ट विद्यालय एवं कौशल विकास पर विशेष फोकस के निर्देश

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने विधानसभा कार्यालय, लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं डिलाइट प्रतिनिधियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हर बालक-बालिका तक समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए उन्हें सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा विभाग के लिए सीएसआर कॉन्क्लेव आयोजित कर बड़ी कंपनियों को विभाग की योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से विद्यालयों के निर्माण, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग प्राप्त हो सके। मंत्री संदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम कॉम्पोजिट विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उन्नयन, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समग्र रूप से कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए नई नीति पर भी कार्य किया जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र की भूमिका पर भी चर्चा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि विभिन्न संस्थाओं के साथ उद्योग सहयोग को बढ़ाया जा रहा है तथा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य शिक्षा को केवल सुलभ बनाना ही नहीं, बल्कि उसे गुणवत्तापूर्ण, तकनीक-संपन्न और रोजगारोन्मुख बनाना है, जिससे प्रदेश के विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें। बैठक में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक शिक्षा मोनिका रानी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में केजीएमयू ने सफलतापूर्वक की पहली डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में न्यूरोलॉजिकल उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। King George’s Medical University (केजीएमयू) में पहली बार डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह जटिल सर्जरी 50 वर्षीय महिला मरीज पर की गई, जो पिछले 25 वर्षों से पार्किंसंस रोग से पीड़ित थीं और दवाओं के...

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा: – महावीर जयंती के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से जैन भाइयों और बहनों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।भगवान महावीर के पांच सिद्धांत – अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह – हमें जीवन के सही...

आरटीई प्रवेश 2026-27 में आए 4.44 लाख आवेदन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ‘शिक्षा का अधिकार’ (RTE) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 4,44,771 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके सापेक्ष 1,95,740 सीटों का आवंटन तथा 39,873 बच्चों का...

प्रीपेड मीटर के बावजूद ₹25,150 के बिल आने पर मंत्री ने लिया संज्ञान

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आए...

युवाओं को देश-विदेश में रोजगार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम

लखनऊ। मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ०प्र० अनिल राजभर द्वारा सेवायोजन निदेशालय स्थित नवनिर्मित ’संगम’ सभा कक्ष में वित्तीय वर्ष 2025-26 की श्रम विभाग की योजनाओं की बजटीय समीक्षा बैठक सोमवार को की गयी। बैठक से पूर्व मंत्री द्वारा सेवायोजन विभाग की महत्वपूर्ण योजना कुशल कामगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.