TN

TotaRam News

What's Hot

UP Anganwadi Honorarium Increase 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹4,000 और सहायिकाओं को ₹2,000 की बढ़ोतरी

Table of Content

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार तथा सहायिकाओं का 6 हजार रुपये प्रतिमाह हुआ

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की है। शासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के राज्यांश में 4,000 रुपये प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के राज्यांश में 2,000 रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त वृद्धि की गई है। इस निर्णय से प्रदेश में बाल विकास, पोषण एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बड़ी वृद्धि

शासनादेश के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्री के राज्यांश में 1,500 रुपये अतिरिक्त फिक्स्ड मानदेय तथा 2,500 रुपये अतिरिक्त वैरिएबल पीएलआई मानदेय, अर्थात कुल 4,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका के राज्यांश में 750 रुपये अतिरिक्त फिक्स्ड मानदेय तथा 1,250 रुपये अतिरिक्त वैरिएबल पीएलआई मानदेय, अर्थात कुल 2,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि होगी। अवगत कराना है कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित आंगनवाड़ी सेवाओं को जनसमुदाय तक प्रदान किये जाने हेतु आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं को भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि तथा राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि को सम्मिलित करते हुए वर्तमान में क्रमशः रु० 8,000.00 एवं रू0 4000.00 प्रतिमाह प्रदान की जा रही है। वृद्धि के उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कुल 12,000 रुपये प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कुल 6,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा।

मानदेय में की गई यह वृद्धि सितम्बर, 2026 से प्रभावी होगी

अपर मुख्य सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास, लीना जौहरी ने इस संबंध में निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, हर्षिता माथुर को पत्र जारी कर शासन के निर्णय के अनुरूप आवश्यक अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के विस्तारित कार्य-दायित्व, ECCE एवं पोषण सेवाओं में उनकी केंद्रीय भूमिका, डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग, विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण तथा सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अपेक्षित परिणामों में उनके प्रत्यक्ष योगदान को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। मानदेय में की गई यह वृद्धि सितम्बर, 2026 से प्रभावी होगी तथा इसका भुगतान अक्टूबर, 2026 में किया जाएगा। भविष्य में इस व्यवस्था में किसी भी परिवर्तन का निर्णय मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के अधीन होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.