/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

खेतों में सौर ऊर्जा उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय- सूर्य प्रताप शाही

Table of Content

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 7वें एग्रीवोल्टिक्स विश्व सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री

नई दिल्ली/लखनऊ। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 7वें एग्रीवोल्टिक्स विश्व सम्मेलन-2026 में उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में कृषि और सौर ऊर्जा के समन्वय (एग्रीवोल्टिक्स) पर आधारित अत्याधुनिक तकनीकों, किसानों की आय संवर्धन, टिकाऊ ऊर्जा के विस्तार तथा कृषि के आधुनिकीकरण पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के कृषक हितार्थ उपयोग तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए जा रहे अभिनव कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की खाद्य सुरक्षा का मुख्य आधार स्तंभ है और खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ने एग्रीवोल्टिक्स को बढ़ावा देने के लिए पारदर्शी और किसान-हितैषी नीति लागू की है। सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए भूमि लीज पर दिए जाने की स्थिति में भी जमीन का मालिकाना हक पूरी तरह किसान के पास सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही निजी नलकूपों को सौर ऊर्जा से जोड़कर किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

कृषि मंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में सौर विकिरण की प्रचुरता के कारण सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। ऊंचे खंभों पर सोलर पैनल स्थापित कर उसके नीचे दलहन, तिलहन, फूलों की खेती तथा प्राकृतिक व जैविक फसलें सुगमता से उगाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में पीएम-कुसुम योजना एवं पंपों के सोलराइजेशन के लिए भारी बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रालय से कार्ययोजना की अधिसूचना शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया, ताकि योजनाओं को धरातल पर उतारकर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा सके। अकेले गाजियाबाद जनपद में भी सैकड़ों किसान सोलर पंपों की स्थापना से लाभान्वित होकर सिंचाई लागत में बचत कर रहे हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, बिहार के उप मुख्यमंत्री/कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के अपर कृषि निदेशक डॉ. एल. बी. यादव तथा नेडा के अधिकारी एवं लाभान्वित किसान उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.