TN

TotaRam News

What's Hot

स्वच्छता से संवरीं प्रदेश की मंडियां, दीपोत्सव से जगमगाएंगे परिसर

Table of Content

6, 7 और 8 नवंबर को मंडियों में दीपोत्सव, स्वच्छता और समृद्धि का होगा संगम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में संचालित ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ अभियान से संवरीं प्रदेश की 251 कृषि मंडियां अब तीन दिवसीय दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाएंगी। दीपों की जगमगाहट के बीच स्वच्छता और समृद्धि का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के इस अभियान से मंडियों की तस्वीर लगातार बदल रही है। साफ-सुथरे नीलामी चबूतरे, रोशन संपर्क मार्ग, संवारे जा रहे किसान विश्राम गृह और बेहतर होती पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था इस बदलाव की झलक पेश कर रहे हैं।

मंडियों के प्रवेश एवं निकास द्वारों, कार्यालय भवनों और चहारदीवारी की रंगाई-पुताई के साथ नीलामी चबूतरों की सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कराई गई। आंतरिक सड़कों और नालियों की सफाई तथा झाड़ियों की कटाई से परिसर सुव्यवस्थित हुए। मंडियों के भीतर अतिक्रमण हटाए गए और संबंधित समितियों ने परिसर अतिक्रमण मुक्त होने के प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत किए। हाईमास्ट एवं अन्य प्रकाश उपकरणों की मरम्मत और प्रतिस्थापन से नीलामी स्थलों, संपर्क मार्गों तथा व्यापारिक क्षेत्रों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर हुई है।

स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की इस पहल को दीपावली के उत्सव से भी जोड़ा गया है। मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 6, 7 और 8 नवंबर को प्रदेश की मंडियों में तीन दिवसीय दीपोत्सव मनाया जाएगा। स्वच्छ एवं सुसज्जित मंडी परिसर दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। यह आयोजन कृषि उत्पादन और विपणन से जुड़े किसानों एवं व्यापारियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश देगा।

मंडी परिषद ने 24 सितंबर से ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ अभियान प्रारंभ किया था। इसके अंतर्गत नियमित सफाई के अतिरिक्त विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए गए। किसान विश्राम गृहों, पेयजल सुविधाओं और शौचालयों के रखरखाव में सुधार किया गया। मंडी परिसरों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से कृषक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की गई।

ऑनलाइन निगरानी, 20 मानकों पर मंडियों की ई-रेटिंग

मंडियों में स्वच्छता की निगरानी के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। इस पर प्रतिदिन की सफाई, निकाले गए कचरे की मात्रा, तैनात श्रमिकों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, उपकरणों और व्यय का विवरण दर्ज किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण में 20 निर्धारित मानकों पर मंडियों की ई-रेटिंग की जा रही है। मुख्यालय स्तर से दैनिक समीक्षा और जीपीएस युक्त फोटोग्राफ के माध्यम से कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अनुश्रवण हो रहा है।

अभियान में मंडियों के बीच स्वच्छता को लेकर प्रतिस्पर्धा को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडी समिति को प्रथम पुरस्कार दो लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, नालियों की स्थिति, सार्वजनिक सुविधाओं और परिसर के रखरखाव सहित निर्धारित मानकों पर प्रदर्शन का आकलन होगा।

प्रदेशव्यापी अभियान में 12,389 सफाई कर्मियों ने भागीदारी की। विशेष सफाई कार्यों में 1,446 से अधिक ट्रैक्टर और 6,527 से अधिक उपकरणों का उपयोग किया गया। मंडी सचिवों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता के साथ मुख्यालय स्तर से अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है।

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंडियों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को मंडियों की स्थायी कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना है। उन्होंने मंडी समितियों में सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं के नियमित रखरखाव और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.