TN

TotaRam News

What's Hot

International Literacy Day 2026: उल्लास मेले के साथ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह का समापन

Table of Content

उल्लास मेले में दिखी भारत के साक्षरता अभियान की उपलब्धियां

नई दिल्ली। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीबोएसईएल) के सचिव, टी. के. अनिल कुमार ने आज नई दिल्ली में उल्लास मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उल्लास मेला एक ऐसा अवसर प्रदान करता है जहां हम एक-दूसरे के सफर को देख सकते हैं, साझा कर सकते हैं और उनसे सीख सकते हैं। उन्होंने उल्लास मेले को सभी प्रतिभागी शिक्षार्थियों, स्वयंसेवक शिक्षकों एवं राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों को समर्पित किया और देश में साक्षरता अभियान को मजबूत करने में उनके सामूहिक योगदान की सराहना की।

सचिव ने सांस्कृतिक समृद्धि एवं विविधता को दर्शाने वाले रंग-बिरंगे और जीवंत प्रदर्शनी स्टॉलों की सराहना की और पूरी तरह से कार्यशील साक्षरता वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे उल्लास मेले के अगले चरण में नेतृत्व करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सफ़र लगातार सीखते रहने, साक्षरता को मज़बूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए जारी रहना चाहिए कि शिक्षा का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। युवा पीढ़ी से साक्षरता आंदोलन में सक्रिय साझेदार बनने का आग्रह करते हुए उन्होंने युवाओं से साक्षरता अभियान में हिस्सा लेने और इसे सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का नागरिक कर्तव्य निभाने का आग्रह किया।

वित्तीय, कानूनी और डिजिटल साक्षरता के महत्व पर जोर, 28 राज्यों की उपलब्धियां प्रदर्शित

सभा को संबोधित करते हुए, एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी ने उल्लास को अवसरों की एक ऐसी खिड़की के रूप में वर्णित किया जिसके माध्यम से निरक्षर लोग सीखने का सफर शुरू कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों को उनके अधिकारों, ज़िम्मेदारियों एवं आधुनिक समय की आवश्यकताओं को समझने में सक्षम बनाने के लिए वित्तीय, कानूनी, डिजिटल एवं चुनावी साक्षरता के बढ़ते महत्व पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि एक नया क्रेडिट और प्रोत्साहन संरचना तैयार किया जा सकता है, जिससे छात्र दूसरों को साक्षर बनाने में मदद करके क्रेडिट पॉइंट प्राप्त कर सकें।

28 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, एनसीईआरटी, एनसीटीई और एनआईओएस ने अपनी उपलब्धियों, बेहतरीन प्रथाओं, शिक्षण सामग्री और नए तरीकों को दिखाने के लिए प्रदर्शनी स्टॉल लगाए। इसमें पूर्ण साक्षर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की उपलब्धियों पर विशेष जोर दिया गया। दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह का समापन ‘उल्लास मेला’ के साथ हुआ, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पैनल चर्चाओं सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.