TN

TotaRam News

What's Hot

यूआईडीएआई अभियान: 1 लाख से अधिक बच्चों को आधार बायोमेट्रिक अपडेट प्रशिक्षण

Table of Content

डेस्क। एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने पूरे देश में 103,000 से अधिक स्कूलों को अपनी सेवाएं दी और लाखों स्कूली छात्रों को अपने स्कूल परिसरों में सरलता से और सुविधापूर्वक आधार में अपना अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करने में मदद की। इस विशाल अभियान ने अब तक लगभग 1.2 करोड़ (12 मिलियन) स्कूली बच्चों को अपने स्कूलों में ही अपना एमबीयू पूरा करने में सहयोग दिया। यूआईडीएआई ने यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) एप्लिकेशन के साथ सफल तकनीकी एकीकरण के बाद सितंबर 2025 में स्कूली बच्चों के लिए मिशन मोड एमबीयू अभियान की शुरुआत की। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के यूडीआईएसई+ के साथ एकीकरण से स्कूलों में बच्चों के एमबीयू की स्थिति की जानकारी मिली। इससे उन बच्चों की पहचान करने में मदद मिली जिनका एमबीयू होना बाकी था और स्कूलों में शिविर आयोजित करके एमबीयू पूरा करने में मदद मिली। देश भर में यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय और राज्य कार्यालय, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों, जिला प्रशासन, स्कूलों और यूआईडीएआई के इकोसिस्टम भागीदारों सहित सभी हितधारकों के साथ बाल हितैषी गतिविधियों के समन्वय के लिए काम कर रहे हैं। चल रहे अभ्यास को क्रियान्वित करने के लिए कम से कम 4000 मशीनें उपयोग में हैं, और यूआईडीएआई गति को तेज करने के लिए इस संख्या को और बढ़ाने की प्रक्रिया में है।

बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट रखने से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों आदि के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने और नीट, जेईई, सीयूईटी जैसी प्रतियोगी और विश्वविद्यालय परीक्षाओं में पंजीकरण के लिए प्रमाणीकरण में सहायता मिलती है। यूआईडीएआई माता-पिता और अभिभावकों को अपने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। मिशन मोड में एमबीयू अभियान छह महीने से चल रहा है और यूआईडीएआई ने 1 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने वाली एक वर्ष की अवधि के लिए 7-15 आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार में एमबीयू को निःशुल्क कर दिया है। स्कूलों में आयोजित शिविरों के अलावा, बच्चे भारत भर में स्थित किसी भी आधार नामांकन केंद्र और आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी अपना एमबीयू पूरा कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ को मिला म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट

लखनऊ। लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट बनकर तैयार हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गोमती नगर के विवेक खण्ड में आयोजित ‘गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव’ में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित म्यूजियम समेत 5827.9 लाख रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।चौक के हुसैनाबाद में 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस म्यूजियम...

क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गाँव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुँचाएँगे – शिवराज सिंह चौहान

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्में, सही फसल अनुशंसा और आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि...

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.