/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

“भारत में मोबाइल टैरिफ दुनिया में सबसे कम, ट्राई ने अधिसूचित किया”

Table of Content

डेस्क। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997; भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) को दूरसंचार सेवाओं की दरें घोषित करने का अधिकार देता है। वर्तमान टैरिफ रूपरेखा के अनुसार, राष्ट्रीय रोमिंग, ग्रामीण फिक्स्ड लाइन सेवाएं, मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी और पट्टे पर लिया गया सर्किट जैसी सेवाओं के अलावा, मोबाइल और डेटा सेवाओं के लिए टैरिफ रियायत के अंतर्गत है। सेवा प्रदाता बाजार स्थिति की अपनी समझ और अन्य व्यावसायिक विचारों के आधार पर टैरिफ डिजाइन और पेश करने के लिए स्वतंत्र हैं, जो मौजूदा नियामक प्रावधानों का पालन करने के अधीन है। बाजार में प्रतिस्पर्धा मौजूद है और सरकार की नीतियों और ट्राई द्वारा घोषित नियामक रूपरेखा के परिणामस्वरूप ग्राहकों के लिए भारत में मोबाइल सेवाओं का टैरिफ दुनिया के सबसे कम टैरिफों में से एक है। ट्राई अधिनियम, 1997 की धारा 11 की उप-धारा (1) के खंड (बी) के उप-खंड (v) में ट्राई को सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा की गुणवत्ता के मानकों को निर्धारित करने और सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है, ताकि दूरसंचार सेवाओं के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा सके।

मोबाइल सेवाओं की सेवा की गुणवत्ता की निगरानी के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं –

I.          ट्राई ने सेवा गुणवत्ता संबंधी विभिन्न मानक निर्धारित किये हैं, जिनके तहत ट्राई सेवा प्रदाताओं के कार्य-निष्पादन की नियमित रूप से निगरानी करता है। इसके लिए ट्राई द्वारा सेवा प्रदाताओं से आवधिक निष्पादन निगरानी रिपोर्टों का संग्रह किया जाता है।

II.          उक्त रिपोर्टें प्रत्येक लाइसेंस युक्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए तिमाही आधार पर ट्राई को प्रस्तुत की जाती हैं, जबकि मोबाइल सेवाओं के लिए रिपोर्टें मासिक आधार पर प्रस्तुत की जाती हैं।

III.          जहाँ भी सेवा की गुणवत्ता के मानक पूरे नहीं होते हैं, ट्राई संबंधित सेवा प्रदाता से स्पष्टीकरण मांगता है और सेवा प्रदाताओं के जवाब पर विचार करने के बाद, ट्राई द्वारा बनाए गए विनियमों के प्रावधानों के अनुसार वित्तीय दंड लगाता है।

IV.          ट्राई अपने अधिकारियों या स्वतंत्र एजेंसियों के माध्यम से इन रिपोर्टों की समीक्षा भी करता है।

V.          इसके अतिरिक्त, ट्राई गुणवत्ता की जांच के लिए चयनित मार्गों पर वाहन चालन परीक्षण (ड्राइव टेस्ट) आयोजित करके मूल्यांकन करता है, यह कार्य अपने अधिकारियों या स्वतंत्र एजेंसियों के माध्यम से किया जाता है।

VI.          ट्राई हितधारकों की जानकारी के लिए अपने वेबसाइट पर समीक्षा, सेवा की गुणवत्ता और वाहन चालन परीक्षण के परिणाम प्रकाशित करता है। 

ट्राई के पहुँच (एक्सेस) (वायरलाइन और वायरलेस) और ब्रॉडबैंड (वायरलाइन और वायरलेस) सेवा के गुणवत्ता मानक, 2024 दिनांक 02.08.2024 में सेवा प्रदाताओं द्वारा किसी भी क्यूओएस पैरामीटर के निर्धारित मानक का पालन न किए जाने की स्थिति में वित्तीय दंड (एफडी) लगाने का प्रावधान है। नियमों के अनुसार, सेवा प्रदाता पहले उल्लंघन के लिए प्रत्येक मानक के संदर्भ में अधिकतम एक लाख रुपये देने का उत्तरदायी होगा: दूसरे लगातार उल्लंघन के लिए दो लाख रुपये और उसके बाद होने वाले प्रत्येक लगातार उल्लंघन के लिए तीन लाख रुपये।

तदनुसार, जहाँ भी सेवा गुणवत्ता के मानक पूरे नहीं किए जाते हैं, संबंधित सेवा प्रदाता से स्पष्टीकरण मांगा जाता है और सेवा प्रदाता के जवाब पर विचार करने के बाद, क्यूओएस नियमावली के प्रावधानों के अनुसार उन क्यूओएस मापदंडों के लिए सेवा प्रदाता पर वित्तीय दंड लगाए जाते हैं, जिनका अनुपालन नहीं किया गया है। यह जानकारी संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.