TN

TotaRam News

What's Hot

3rd BIMSTEC Conference 2026: गोवा में पारंपरिक चिकित्सा, आनुवंशिक संसाधन और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर सम्मेलन शुरू

Table of Content

पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान और आनुवंशिक संसाधनों पर विशेषज्ञों की चर्चा

गोवा। पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधनों और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर तीसरे बिम्सटेक सम्मेलन का आज गोवा में शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है तथा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गोवा इसका नोडल संस्थान है।

दो दिवसीय सम्मेलन के साथ पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधन एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों पर बिम्सटेक नोडल समूह की दूसरी बैठक भी आयोजित की जा रही है। सम्मेलन में बिम्सटेक सदस्य देशों के विशेषज्ञ, अधिकारी और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

आयुष मंत्रालय ने पारंपरिक चिकित्सा सहयोग पर दिया जोर

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव एवं उद्घाटन सत्र की अध्यक्ष मोनालिसा दास ने बिम्सटेक टास्क फोर्स फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (BTFTM) की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यबल अनुसंधान, शिक्षा, क्षमता निर्माण, मानकीकरण, औषध संहिताओं के विकास, नियामक सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को गति दे सकता है। उन्होंने प्रस्तावित बिम्सटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ट्रेडिशनल मेडिसिन का भी उल्लेख किया, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2025 में बैंकॉक में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान की थी।

अपने उद्घाटन भाषण में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रो. वैद्य पी.के. प्रजापति ने कहा कि बिम्सटेक क्षेत्र पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों, जैविक संसाधनों और सामुदायिक ज्ञान की समृद्ध एवं विविध विरासत का केंद्र है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य ऐसा सहयोगी ढांचा विकसित करना है, जो पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण के साथ वैध अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा दे तथा पूर्व सूचित सहमति, पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों और न्यायसंगत लाभ-साझेदारी के माध्यम से समुदायों के हितों की रक्षा करे।

बिम्सटेक सम्मेलन में पारंपरिक चिकित्सा और बौद्धिक संपदा पर चर्चा

बिम्सटेक के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार तथा स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन विकास प्रभाग के निदेशक कदिरकामु कंदासामी योगनादन ने कहा कि क्षेत्रीय सहयोग का अंतिम उद्देश्य लोगों के कल्याण में सुधार करना, स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करना और पारंपरिक चिकित्सा की समृद्ध विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना है।

सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण, बौद्धिक संपदा अधिकार, आनुवंशिक संसाधन, पहुंच एवं लाभ-साझेदारी, पूर्व सूचित सहमति, सामुदायिक अधिकार, तथा विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से संबंधित पहलों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बिम्सटेक सदस्य देशों—बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड—के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों की राष्ट्रीय नीतियों, कानूनी ढांचे और अनुभवों को साझा किया। सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान डिजिटल पुस्तकालय (TKDL) से संबंधित नियंत्रित पहुंच वाले दस्तावेजीकरण, पूर्व कला संरक्षण तथा इसके अनुभवों की क्षेत्रीय उपयोगिता पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण, बौद्धिक संपदा और नैतिक पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

बिम्सटेक बैठक में पारंपरिक चिकित्सा सहयोग पर मंथन

बिम्सटेक नोडल समूह की दूसरी बैठक में क्षेत्रीय सहयोग, क्षमता निर्माण, विशेषज्ञ नेटवर्क, दस्तावेजीकरण मानकों, आंकड़ा प्रबंधन और संभावित सहयोगी तंत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में हुई चर्चाओं के आधार पर प्रमुख सिफारिशों का मसौदा भी तैयार किया जाएगा, जो बिम्सटेक क्षेत्र में पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान के संरक्षण और इसके जिम्मेदार उपयोग के लिए सहयोग को मजबूत करने में सहायक होगा। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, गोवा की अधिष्ठाता प्रो. डॉ. सुजाता कदम ने कहा कि प्रत्येक बिम्सटेक सदस्य देश के पास पीढ़ियों से विकसित पारंपरिक ज्ञान की समृद्ध विरासत है। उन्होंने सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का समापन 17 सितंबर 2026 को होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.