/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

22 अगस्त से शुरू हो रहा ‘द राइडिंग चैप्टर्स’ का दूसरा संस्करण

Table of Content

चुनार किला, देवदरी और राजदरी वॉटरफॉल होंगे सफर का हिस्सा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक किलों, प्राकृतिक स्थलों और विरासत को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ‘द राइडिंग चैप्टर्स : विजिट माय स्टेट’ का दूसरा संस्करण 22 और 23 अगस्त को आयोजित करने जा रहा है। रोमांच पसंद करने वाले युवाओं और मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए यह विशेष अवसर होगा। दो दिवसीय बाइक राइड के दौरान प्रतिभागियों को सदियों पुराने चुनार किले की ऐतिहासिक विरासत से लेकर गंगा तट की आध्यात्मिक आभा और मानसून में जीवंत हो उठने वाले देवदरी-राजदरी के झरनों तक ले जाएगी। यह यात्रा इतिहास, आस्था, प्रकृति और रोमांच का संगम होगा।   

‘द राइडिंग चैप्टर्स’ के पहले संस्करण में बाइकर्स के समूह ने बुंदेलखंड स्थित कालिंजर किले का सफर किया था। अब दूसरे संस्करण में यात्रा पूर्वांचल की ओर बढ़ेगी। राइड के दौरान चुनार किला, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर, देवदरी और राजदरी जलप्रपात को जोड़ा गया है। इस रूट को इस तरह तैयार किया गया है कि प्रतिभागियों को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उन स्थलों से परिचय कराया जा सके, जो अक्सर सामान्य वीकेंड ट्रैवल प्लान का हिस्सा नहीं बन पाते हैं।

सुल्तानपुर-जौनपुर के रास्ते आगे बढ़ेंगे

राइड की शुरुआत 22 अगस्त 2026 की सुबह आठ बजे लखनऊ के 1090 चौराहा से होगी। प्रतिभागी सुल्तानपुर और जौनपुर होते हुए आगे बढ़ेंगे। दोपहर में सारनाथ स्थित राही पर्यटक बंगले में लंच के बाद बाइकर्स चुनार किले के लिए रवाना होंगे। तय रूट के अनुसार यह स्थल लखनऊ से करीब 346 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इसके बाद प्रतिभागी रात में काशी आनंदम में ठहरेंगे।

देवदरी-राजदरी जलप्रपात का रोमांच 

यात्रा के दूसरे दिन (23 अगस्त) की शुरुआत शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और गंगा आरती से होगी। इसके बाद बाइक सवारों का दल देवदरी और राजदरी जलप्रपात की ओर रवाना होंगे। लखनऊ से करीब 440 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये जलप्रपात मानसून के दौरान यात्रा के रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य को नई ऊंचाई देंगे।

हर पड़ाव के साथ नया नजारा

 ‘द राइडिंग चैप्टर्स’ का दूसरा संस्करण एक ही रूट पर इतिहास, आस्था, प्रकृति और रोमांच के अलग-अलग रंगों को समेटे हुए है। सफर की शुरुआत चुनार किले की ऐतिहासिक विरासत से होगी, तो शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर यात्रा आध्यात्मिकता से जुड़ जाएगी। तत्पश्चात, देवदरी और राजदरी जलप्रपात मानसून में विंध्य क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांच का अहसास कराएंगे। खास बात यह है कि इस बाइक राइड में हर पड़ाव के साथ नजारा ही नहीं, बल्कि सफर का अनुभव भी बदलता जाएगा।  

अल्पज्ञात स्थलों की ओर बढ़ाएं कदम- मंत्री

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘द राइडिंग चैप्टर्स’ के जरिए युवाओं को उत्तर प्रदेश के उन पर्यटन स्थलों से रूबरू कराने की पहल की जा रही है, जिनसे अभी भी बड़ी संख्या में लोग अनजान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐतिहासिक किले, धार्मिक स्थल, प्राकृतिक सौंदर्य और खूबसूरत सड़क मार्ग वीकेंड ट्रिप के साथ-साथ एडवेंचर टूरिज्म की भी अपार संभावनाएं समेटे हुए हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे परिचित पर्यटन स्थलों से आगे बढ़ें, अल्पज्ञात की खूबसूरती को तलाशें और एक जिम्मेदार पर्यटक की भूमिका निभाएं।’ 

…ताकि पर्यटकों के लिए पहुंच हो आसान- अपर मुख्य सचिव 

पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि ‘इस तरह की सुनियोजित सड़क यात्राएं प्रदेश के अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को पर्यटकों की नियमित यात्रा का हिस्सा बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत पर्यटन संभावनाओं वाले स्थलों को आकर्षक यात्रा मार्गों से जोड़ने का उद्देश्य उन्हें पर्यटकों के लिए आसानी से पहुंच योग्य बनाना है। इससे उत्तर प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और आगंतुकों को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों को देखने के अवसर मिलेंगे।’

मोटरसाइकिल राइडिंग में रुचि रखने वाले प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन के लिए यहां आवेदन कर सकते हैं:-
https://www.ridersmusicfestival.com/contest/the-riding-chapters

प्रतिभागियों को 22 अगस्त 2026 को सुबह 06:30 बजे तक 1090 चौराहा, लखनऊ पहुंचना होगा। यहां से सुबह आठ बजे बाइक राइड की शुरुआत होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.