TN

TotaRam News

What's Hot

काशी से झरनों तक पहुंची बाइक राइड, 80 राइडर्स ने देखी पूर्वी यूपी की प्राकृतिक खूबसूरती

Table of Content

‘विजिट माई स्टेट’ के तहत दो दिवसीय सफर में दिखा पर्यटन का नया अंदाज

वाराणसी। काशी की आध्यात्मिकता, सारनाथ की बौद्ध विरासत और चुनार किले के इतिहास को करीब से देखने के बाद 80 बाइक राइडर्स अब पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच पहुंचे। उत्तर प्रदेश पर्यटन के ‘द राइडिंग चैप्टर्स’ के दूसरे संस्करण के तहत रविवार को राइडर्स ने देवदरी और राजदरी जलप्रपातों का रुख किया। हरे-भरे जंगलों, घुमावदार सड़कों और मानसून से निखरे प्राकृतिक नजारों के बीच हुआ यह सफर पूर्वी यूपी के पर्यटन के एक अलग और रोमांचक पहलू से रूबरू कराने वाला रहा।

दो दिवसीय इस राइड की शुरुआत सुल्तानपुर और जौनपुर से होते हुए वाराणसी क्षेत्र में पहुंचने के साथ हुई थी। राइडर्स ने सारनाथ में बौद्ध विरासत को जाना और इसके बाद ऐतिहासिक चुनार किले का भ्रमण किया। रात में काशी आनंदम में ठहरने के बाद रविवार की सुबह यात्रा की शुरुआत शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और गंगा आरती से हुई। इसके बाद राइडर्स जंगलों से होकर गुजरने वाले रास्तों पर आगे बढ़े और देवदरी-राजदरी जलप्रपातों की ओर रवाना हुए।

चुनार-राजदरी सफर ने दिखाई यूपी की अनदेखी प्राकृतिक खूबसूरती

चुनार से राजदरी तक का रास्ता भी राइडर्स के लिए अपने आप में खास अनुभव रहा। प्रतिभागी हर्ष वर्धन गुप्ता ने बताया कि चुनार से राजदरी तक का सफर हरियाली, घुमावदार सड़कों और बदलते भू-दृश्य के कारण बेहद यादगार रहा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने यह महसूस कराया कि उत्तर प्रदेश में उन पर्यटन स्थलों से आगे भी प्राकृतिक खूबसूरती के कई ऐसे अनुभव मौजूद हैं, जिन्हें आमतौर पर यात्रा की योजना बनाते समय लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

राइड में शामिल गरिमा ने भी इस अनुभव को कम चर्चित रास्तों और स्थलों को जानने के लिहाज से खास बताया। उन्होंने कहा कि सामान्य पर्यटन केंद्रों से दूर लंबे रास्तों पर भी यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित महसूस हुई। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर समन्वय के चलते राइडर्स बिना किसी चिंता के यात्रा का आनंद ले सके। उनके मुताबिक इस तरह के अनुभव उत्तर प्रदेश में ऐसे ही अन्य कम चर्चित स्थानों की यात्रा करने का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

विरासत, आस्था और रोमांच से सजी राइडिंग चैप्टर्स यात्रा

दो दिनों की इस यात्रा में राइडर्स ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पर्यटन के अलग-अलग रंगों को एक साथ अनुभव किया। एक ओर सारनाथ की बौद्ध विरासत और सदियों पुराने चुनार किले का इतिहास रहा, तो दूसरी ओर काशी की आध्यात्मिक परंपराओं और मानसून में निखरे देवदरी-राजदरी के प्राकृतिक सौंदर्य ने यात्रा को खास बनाया। इस तरह यह राइड केवल बाइक यात्रा नहीं रही, बल्कि विरासत, आस्था, प्रकृति और रोमांच को एक साथ अनुभव करने का अवसर बनी।

उत्तर प्रदेश पर्यटन की ‘विजिट माई स्टेट-उत्तर प्रदेश’ पहल का हिस्सा ‘द राइडिंग चैप्टर्स’ पर्यटकों को प्रदेश के परिचित पर्यटन स्थलों से आगे ले जाने की प्रयास कर रहा है। इसके जरिए कम चर्चित विरासत स्थलों, प्राकृतिक ठिकानों और खूबसूरत सड़क मार्गों को वीकेंड ट्रैवल के आकर्षक विकल्प के रूप में सामने लाया जा रहा है। सारनाथ से चुनार और काशी से देवदरी-राजदरी तक की यह राइड पूर्वी यूपी में विरासत, आस्था और मानसूनी रोमांच को जोड़ते हुए पर्यटन के नए अनुभव की तस्वीर पेश करती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.