TN

TotaRam News

What's Hot

प्रभारी मंत्री व महापौर का जोन-7 में औचक निरीक्षण

Table of Content

  • लापरवाही पर कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना व निलंबन
  • भूतनाथ, इंदिरा नगर, स्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था की गहन समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोन-7 के चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्त, चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, मनोज प्रभात, जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद सहित स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा व नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

भूतनाथ मार्केट में कार्रवाई और सख्ती


मंत्री ने सुबह 7 बजे सर्वप्रथम मैथिलीशरण गुप्त वार्ड स्थित भूतनाथ मार्केट का निरीक्षण किया। यहां भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के नीचे बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने शौचालय की केयरटेकर को फटकार लगाते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए । स्थानीय नागरिकों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर फीडबैक लिया, जिसमें अनियमितता की शिकायतें सामने आईं। इस पर अधिकारियों को प्रतिदिन नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भूतनाथ मार्केट के पीछे कॉलोनी में सफाई न मिलने पर एसएफआई संचिता मिश्रा को कड़ी फटकार लगाते हुए 02 दिन के वेतन कटौती के आदेश दिए गए। साथ ही मंत्री ने मदर स्वच्छकार इंटरप्राइजेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया तथा बीट इंचार्ज दयाराम को निलंबित कर दिया। इसके अलावा मंत्री जी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि इंजीनियरिंग विभाग की गैंग टीम को सशक्त किया जाए, ताकि छोटे सड़क मरम्मत कार्य तुरंत कराए जा सकें।

इंदिरा नगर में गंदगी पर सख्त रुख


सुरेश कुमार खन्ना ने इंदिरा नगर वार्ड में मुख्य मार्गों, नालियों एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का निरीक्षण किया। अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अरविंदो पार्क के पीछे गलियों में सड़क पर कूड़ा मिलने पर मंत्री एवं महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, वहीं बीट इंचार्ज राम मनोज के तीन दिन एवं एसएफआई रूपेंद्र भास्कर के दो दिन के वेतन कटौती के निर्देश दिए।

स्माइलगंज प्रथम वार्ड में निलंबन व जुर्माना


प्रभारी मंत्री ने स्माइलगंज प्रथम वार्ड में डोर-टू-डोर कलेक्शन, रोड स्वीपिंग एवं नालियों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। सेक्टर-14 तिराहे पर सड़क पर लोहे की रॉड पाए जाने पर मंत्री जी ने नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में उसे हटाने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर बीट इंचार्ज बृजेश को निलंबित किया गया तथा लायन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

बाबू जगजीवन राम वार्ड में व्यवस्थाओं की समीक्षा


सुरेश कुमार खन्ना ने बाबू जगजीवन राम वार्ड में भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, रोड स्वीपिंग एवं नालियों की सफाई का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि “लखनऊ शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें। जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि “नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाई जा रही है और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना है, जिसमें जनसहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएफटीआरआई मैसूरु में बायोनेस्ट का उद्घाटन किया

डेस्क। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) में बीआईआरएसी-बायोनेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया और स्टार्टअप-संचालित प्रौद्योगिकियों और उत्पादों की एक प्रदर्शनी की समीक्षा की। इससे संस्थान के इनक्यूबेशन इकोसिस्टम को प्रयोगशाला अनुसंधान को वाणिज्यिक अनुप्रयोगों से जोड़ने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप...

डॉ. नीति पाल ने जितेंद्र सिंह से की मुलाकात, बायोसिमिलर इंसुलिन पर चर्चा

डेस्क। “इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन” (IDF) की अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. नीति पाल, जो वर्तमान में भारत भ्रमण पर हैं, ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की, जो चिकित्सा एवं मधुमेह के प्रसिद्ध प्रोफेसर भी हैं, और अन्य बातों के अलावा स्वदेशी बायोसिमिलर इंसुलिन उत्पादन तथा मधुमेह से संबंधित स्वदेशी बायोमैन्युफैक्चरिंग संभावनाओं पर चर्चा की। यह...

शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में मिशन कर्मयोगी पर विशेष सत्र

प्रयागराज। अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार के निर्देशन में उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में ‘साधना सप्ताह’ के दौरान सामूहिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। विकसित भारत 2047 की संकल्पना के अंतर्गत क्षमता निर्माण आयोग द्वारा संचालित मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को iGOT Karmayogi Portal पर उपलब्ध विभिन्न...

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में ‘जनता दर्शन’ में सुनी जन समस्याएं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राजस्व, पुलिस, विकास कार्यों सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं उप मुख्यमंत्री...

प्रभारी मंत्री व महापौर का जोन-7 में औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोन-7 के चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्त, चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, मनोज प्रभात, जोनल...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.