TN

TotaRam News

What's Hot

सोनभद्र में मत्स्य पालन गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई

Table of Content

  • 06 दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से मत्स्य निदेशालय से किया गया सम्बद्ध

लखनऊ। प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद के निर्देश पर जनपद सोनभद्र में रिहन्द एवं ओबरा जलाशयों में संचालित केज मत्स्य पालन योजनाओं में प्राप्त शिकायतों एवं अनियमितताओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करते हुए 06 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मत्स्य निदेशालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। मत्स्य मंत्री के निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें विभिन्न स्तरों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गयी। निरीक्षण आख्या में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि लाभार्थियों के चयन एवं योजना क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही बरती गई है।
इस संबंध में मत्स्य विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेशानुसार दोषी पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से मत्स्य निदेशालय, लखनऊ में सम्बद्ध कर दिया गया है। संबद्ध अधिकारियों एवं कर्मचारियों में धर्मेन्द्र सिंह बघेल, उप निदेशक मत्स्य (विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर), राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक मत्स्य सोनभद्र, राकेश कुमार ओझा, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक, राजकुमार, वरिष्ठ सहायक, औरंगजेब खान, उर्दू अनुवादक सह वरिष्ठ सहायक तथा गोविन्द कुमार गुप्ता, कनिष्ठ सहायक है।
इस संबंध में मत्स्य मंत्री डा0 संयज कुमार निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार मत्स्य पालन क्षेत्र के समग्र विकास एवं मछुआ समुदाय के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। केज मत्स्य पालन जैसी योजनाओं को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से लागू करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे लाभार्थियों को वास्तविक लाभ मिल सके और राज्य में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा तथा उत्तर प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नीति आयोग ने “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का सातवां अंक जारी किया

डेस्क। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने आज नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के “ट्रेड वॉच क्वार्टरली ” प्रकाशन का नवीनतम अंक जारी किया। नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इसे जारी किया गया।वैश्विक व्यापार में निरंतर व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक...

सौ संगठन आधार के ऑफलाइन सत्यापन में शामिल

डेस्क। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में तीन महीनों के भीतर कम से कम सौ संगठन ओवीएसई के रूप में पंजीकृत हुए हैं। यह उपलब्धि आधार ऑफलाइन तंत्र के माध्यम से सुरक्षित, सहमति-आधारित और कागज रहित सत्यापन को सक्षम बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है – जिसके माध्यम से सेवा प्रदाताओं और आम जनता दोनों को...

कुशीनगर पर्यटन विकास के लिए 694 लाख स्वीकृत

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत गोरखपुर मण्डल के जनपद कुशीनगर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की पर्यटन विकास की परियोजनाओं के लिए 1031.70 लाख रूपये की धनराशि के प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसके लिए सीएनडीएस को...

नौसेना में शामिल हुआ डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट डीएससी ए 23

डेस्क। बंदरगाहों और तटीय जल में गोताखोरी (डाइविंग) अभियान के लिए डिज़ाइन किए गए पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट-डीएससी परियोजना के चौथे जहाज़, डीएससी ए 23, 19 अप्रैल, 2026 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित टीटागढ़ में नौसेना में श‍ामिल किया गया। नौसेना के जहाजों/पनडुब्बियों के इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, हथियार प्रणालियों के रखरखाव और तकनीकी बुनियादी ढांचे...

लखीमपुर खीरी पर्यटन के लिए 483 लाख स्वीकृत

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत लखनऊ मण्डल के जनपद लखीमपुर खीरी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की पर्यटन विकास की परियोजनाओं के लिए 662.21 लाख रूपये की धनराशि के प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 07 परियोजनाओं के लिए 483 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसके लिए यूपीएसटीडीसी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.