TN

TotaRam News

What's Hot

मां स्कंदमाता की कृपा से मिलेगा सुख, शांति और बुद्धि का वरदान

Table of Content

पंडित सुनील पांडेय।

  • मातृत्व और करुणा की प्रतीक मां स्कंदमाता की आराधना से पूरी होती हैं मनोकामनाएं
  • जानिए पूजा विधि, महत्व और भोग

डेस्क। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता को शक्ति, मातृत्व और करुणा की प्रतीक माना जाता है। वे भगवान कार्तिकेय (स्कंद कुमार) की माता हैं, इसी कारण उन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। उनका स्वरूप अत्यंत दिव्य और तेजस्वी बताया गया है।

मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं, इसलिए उन्हें पद्मासना भी कहा जाता है। उनकी चार भुजाएं हैं—दो हाथों में कमल पुष्प, एक हाथ अभय और वरद मुद्रा में, जबकि एक हाथ से वे अपने पुत्र कार्तिकेय को गोद में धारण किए रहती हैं। उनकी उपासना से भक्तों को शांति, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि मां की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

पौराणिक कथा और महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार स्कंदमाता, मां पार्वती का ही एक विशेष रूप हैं। कथा के अनुसार जब कुमार कार्तिकेय की रक्षा के लिए मां पार्वती ने रौद्र रूप धारण किया, तब देवताओं में भय व्याप्त हो गया। इंद्र सहित सभी देवताओं ने देवी को शांत करने के लिए उनकी स्तुति की और उन्हें “स्कंदमाता” कहकर पुकारा। तभी से मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के रूप में पूजा जाने लगा। शास्त्रों में वर्णित है कि देवी सिंह पर सवार रहती हैं और कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। उनका स्वरूप पूर्णतः शुभ और कल्याणकारी है। उनकी आराधना से विशेष रूप से ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है, जिससे व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।

मां स्कंदमाता की पूजा विधि

  • प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ, विशेष रूप से सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करें।
  • मां को कुमकुम, रोली और अक्षत का तिलक लगाएं।
  • “ॐ देवी स्कंदमातायै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • कपूर या घी के दीपक से आरती उतारें और स्तुति करें—
    “या देवी सर्वभूतेषु मा स्कंद माता रूपेण संस्थिता…”
  • सायंकाल गोधूलि बेला में पुनः पूजा करना शुभ माना जाता है।

भोग और प्रसाद
इस दिन मां स्कंदमाता को केले या केले से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है। यह भोग विशेष रूप से प्रिय माना जाता है और इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर शुभकामनाएं दीं

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि ओडिशा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महानता का एक चिरस्थायी प्रतीक है। ओडिया संगीत, कला और साहित्य ने भारत को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, “अपने दृढ़ संकल्प, सादगी और गर्मजोशी के...

चैत्र पूर्णिमा 2026: स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व

डेस्क। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चैत्र पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और मानसिक संतुलन बना रहता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र...

काशी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 से व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई दिशा

लखनऊ। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंगलवार को वाराणसी स्थित रामाडा होटल में “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” का आयोजन किया गया । जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी”, स्टाम्प एवं पंजीयन राज्यमंत्री...

मेक-इन-इंडिया: वायुसेना के लिए बड़ा रडार सौदा

डेस्क। आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के तहत भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए लगभग 1950 करोड़ रुपये की लागत वाली दो माउंटेन रडार, संबंधित उपकरण और आवश्यक बुनियादी ढांचे की खरीद हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक महत्वपूर्ण पूंजी अधिग्रहण अनुबंध...

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो बंदरगाह पर अपना प्रवास पूरा किया

डेस्क। भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026 को मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया। बंदरगाह पर ठहरने के दौरान, संयुक्त प्रशिक्षण और व्यावसायिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे भारतीय नौसेना और मोज़ाम्बिक नौसेना के बीच अंतरसंचालनीयता और समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.