TN

TotaRam News

What's Hot

आठ साल के शिवाय ने अंडर-11 कैरम में जीता रजत

Table of Content

जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स में बड़े खिलाड़ियों के बीच दिखाया दम

झांसी। उम्र महज आठ वर्ष तीन माह, लेकिन हौसला और खेल प्रतिभा बड़ों से कम नहीं। जय एकेडमी के कक्षा तीन के छात्र शिवाय शर्मा ने 17वें जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स-2026 की अंडर-11 कैरम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। अपनी उम्र से बड़े खिलाड़ियों के बीच खेलकर पदक जीतने वाले शिवाय की उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग खेलों में प्रतिभाग किया। ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन (RSMF) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन एवं क्रीड़ा भारती का सहयोग प्राप्त है। अंडर-11 कैरम वर्ग में शिवाय ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में रहा शिवाय

शनिवार को स्टेडियम में अंडर-11 वर्ग के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किए गए। इस दौरान शिवाय शर्मा को कैरम प्रतियोगिता में रजत पदक देकर सम्मानित किया गया। महज आठ वर्ष तीन माह की उम्र में अंडर-11 वर्ग में पदक हासिल करना उसकी उपलब्धि को खास बनाता है। मेडल मिलने पर शिवाय के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

भाई के साथ कैरम खेलते-खेलते निखरा हुनर

शिवाय को क्रिकेट खेलना और देखना भी पसंद है, लेकिन घर में उसका पसंदीदा इंडोर गेम कैरम है। वह अपने भाई दर्श शर्मा के साथ नियमित रूप से कैरम खेलता है। खेल के दौरान विकसित हुई एकाग्रता, धैर्य और निशाना साधने की क्षमता ने प्रतियोगिता में उसका आत्मविश्वास बढ़ाया। इसी अभ्यास का परिणाम रहा कि बड़े खिलाड़ियों के बीच भी उसने बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया।

क्रिकेट में भी बनाना चाहता है पहचान

शिवाय की खेलों में रुचि कैरम तक सीमित नहीं है। उसे क्रिकेट का भी खासा शौक है। वह भविष्य में क्रिकेट के मैदान पर भी अपनी पहचान बनाना चाहता है। कम उम्र में कैरम में मिली यह सफलता उसकी बहुमुखी खेल प्रतिभा की शुरुआत मानी जा रही है। शिवाय की उपलब्धि पर जय एकेडमी के शिक्षकों, विद्यार्थियों और परिजनों ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रामकथा पार्क में सजा वैश्विक रामायण संस्कृति का मंच, देश-विदेश के कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के कलाकारों ने रामलीला के जरिए दिखाई अपनी सांस्कृतिक विरासत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या ने रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। रामकथा पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के...

दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों में दिखेगी अयोध्या की विरासत, 8-9 नवंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी

रामकथा पार्क में आयोजन अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की हजारों वर्षों पुरानी आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी अब एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने होगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अयोध्या की प्राचीन...

अमित शाह ने अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह...

दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

सुख-समृद्धि और विकसित भारत की कामना की डेस्क। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद...

लाखों दीपो के प्रज्ज्वलन से जगमग हुई संगम नगरी

भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य घाटों पर भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनऊ। लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में भव्य रूप दोपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.