TN

TotaRam News

What's Hot

शरिया में फांसी

Table of Content


सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मृत्युदंड देने पर उठे सवाल


हृदयनारायण दीक्षित।
मनुष्य हजारों वर्ष से समाज बनाकर चल रहा है। इसीलिए मनुष्य को सामाजिक प्राणी भी कहा जाता है। समाज का निर्माण 100-200 साल पुरानी घटना नहीं है। मनुष्य ने समाज रचा। समाज के सदस्यों ने अपने लिए आचार संहिता बनाई। प्राचीन काल में स्वयं अपनी गढ़ी आचार संहिता को लेकर उसने समाज का संचालन किया। सामाजिक अनुबंध सिद्धांत के जन्मदाताओं में हॉब्स का नाम बहुत पुराना है। उन्होंने लिखा है कि प्रारंभ में व्यवस्था अराजक थी। उन्होंने इसे प्रकृति की स्थिति माना। अनुमान है-उन्होंने उसी अराजक व्यवस्था से मुक्त होने के लिए एक सामान्य शपथपत्र या एफिडेविट दोहराया होगा। हॉब्स के ग्रंथ ‘लेवियाथन‘ में शपथपत्र में लिखा गया है, ”मैं अपने ऊपर शासन करने का अधिकार इस एक मनुष्य या मनुष्यों की इस सभा को देता हूँ और इसे अधिकृत करता हूँ, इस शर्त पर कि तुम भी अपने ऊपर शासन करने का अधिकार इसी मनुष्य या मनुष्यों की इस सभा को अर्पित करो। इसके सभी कार्यों को इसी रूप में स्वीकार करो।” समाज के जन्म और विकास का अध्ययन करने वाले अधिकांश विद्वानों ने समाज के जन्म के संदर्भ में लगभग यही विचार व्यक्त किए हैं। उत्तर वैदिक काल में कथा है कि समाज की दशा अराजक हो गई थी। अराजकता से पीड़ित लोग मनु के पास गए। उन्होंने मनु से शासक हो जाने की प्रार्थना की। मनु ने इंकार किया। इस काम में एकत्रित सभी लोगों ने प्रस्तावित शासक/राजा को खेती की उपज का एक भाग देते रहने और आज्ञा मानते रहने का आश्वासन दिया। मनु शासक बनने को तैयार हो गए।

समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने का काम नेशन स्टेट का होता है। शासन व्यवस्था के संचालन में सबसे खास बात है दण्ड। दण्ड देने की व्यवस्था के चलते अपराध घटते बढ़ते रहे। देश काल के अनुसार दण्ड का स्वरूप भिन्न भिन्न तरह का था। गुप्त शासकों के शासन में उच्च कोटि की प्रशासनिक व्यवस्था थी। उस समय भारतीय दण्ड व्यवस्था के कानून भी सरल और उदार थे। अपराधों की गुणता के आधार पर दण्ड दिया जाता था। प्राण दण्ड नहीं दिया जाता था। चीनी यात्री फाह्यान ने यहां के शासन की प्रशंसा की है। भिन्न भिन्न राजाओं, तानाशाहों, बादशाहों ने अपने अपने ढंग से दण्ड व्यवस्था को लागू करने का उपक्रम किया है। दण्ड कई प्रकार के होते हैं। लेकिन प्राणदण्ड हमेशा ही बहस का मुद्दा रहा है। प्राण प्रकृति का उपहार हैं। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासक अर्थदण्ड, कारागार जैसे दण्ड देते रहे हैं। भारत के राष्ट्रजीवन में प्राणदण्ड को अच्छा नहीं माना जाता। प्राणदण्ड वैसे भी बहस का विषय है। एक पक्ष चाहता है कि प्राणदण्ड न दिया जाए। दूसरा पक्ष आतंकवादी घटनाओं जैसे अपराधों में प्राणदण्ड देने को पक्षधर है। लेकिन मनुष्य का जीवन प्रकृति का असाधारण उपहार है।

दुनिया के 112 देश अपने यहां प्राणदण्ड की व्यवस्था खत्म कर चुके हैं। जान पड़ता है कि इसी के समानांतर सऊदी अरब, कुवैत, कतर आदि देशों में प्राणदण्ड की घटनाएं बढ़ रही हैं। भारत की स्थिति अलग है। यहाँ संविधान (अनुच्छेद 21) में साफ साफ कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को विधिक कार्यवाही के बिना प्राण और दैहिक स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जाएगा। जहां भारत में दण्डात्मक कार्यवाही के प्रयोग में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है, वहीं पिछले सप्ताह सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना किसी गहन न्यायायिक विचारण के ही मृत्यदण्ड दे दिया गया। इसे फांसी या मृत्युदण्ड कहना समझ में नहीं आता। यह सीधे राज्य प्रायोजित हत्या है। फांसी दी गई। उनके घर वालों को भी सूचित नहीं किया गया। किसी भी स्तर पर उसका अपराध नहीं बताया गया। दोनों बांग्लादेशी थे और रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। नजरुल इस्लाम और स्वीटी अख्तर को मक्का की एक मस्जिद में ‘गंभीर अनैतिक कृत्य‘ का दोषी बताया था। यह सजा इस्लामी शरिया कानून के तहत न्यायधीश के विवेकाधिकार (ताजीर) से दी गई। इस घटना की पहले से कोई सूचना न मिलने के कारण बांग्लादेश सरकार ने सऊदी अरब से आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है।

अपराध की गुरुता के अनुसार ही दण्ड दिये जाते हैं। लेकिन सऊदी अरब, बहरीन, कतर आदि में अपराध की गुरुता पर सम्यक विचार नहीं होता। ऐसे देशों में इस्लामिक कानून-शरिया के अनुसार किसी भी व्यक्ति का जीवन छीन लिया जाता है। हमारे पड़ोसी पाकिस्तान में ईश निन्दा कानून है। इस्लामिक शरीया में अल्लाह और उसके पैगम्बर व कुरान की कथित निन्दा पर प्राणदण्ड का प्राविधान है। पाकिस्तान में कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति पर ईश निन्दा का आरोप लगाता है। न्यायायिक विचारण होता है और उसे मृत्युदण्ड दे दिया जाता है। बांग्लादेशी नागरिकों के प्राणदण्ड घोषित करने और उसे क्रियान्वित करने में अनावश्यक रूप से जल्दबाजी की गई है। अंधविश्वास को ही राजधर्म मानना और इसी आधार पर अपने ही नागरिकों को मारते जाना मानवता के प्रति अपराध है। विश्व स्तब्ध है। अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं ऐसे प्राणदण्ड व्यवस्था को लेकर असहाय दिखाई पड़ती हैं। यह विषय गंभीर है। इस पर संयुक्त राष्ट्र सहित सभी मंचों पर विमर्श करना चाहिए। जीवन का अधिकार मौलिक है। यह मनुष्य प्रदत्त नहीं है। इस पर बहस की गुंजाइश है।

सवाल उठते हैं कि व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की तरह राष्ट्र राज्य के भी अधिकार क्यों नहीं हो सकते। कोई व्यक्ति अपने मौलिक अधिकार की आड़ में राष्ट्र राज्य के अस्तित्व के लिए ही खतरा बन सकता है। तब राष्ट्र राज्य भी व्यक्ति की तरह अपनी आत्मरक्षा के लिए यथावश्यक कार्रवाई करेगा। सभी राष्ट्रों को ऐसे खतरनाक मौकों पर कार्रवाई करने के लिए स्थापित कठोर विधि की व्यवस्था करनी चाहिए। ऐसी विधि पारदर्शी हो। आरोपी को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए पर्याप्त अवसर देती हो। दुख इस बात का है कि सऊदी अरब के ताजे मामले में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.