TN

TotaRam News

What's Hot

REV Expo 2026 Lucknow: नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शनी का शुभारंभ, केशव प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन

Table of Content

स्वच्छ ऊर्जा और ई-मोबिलिटी के नवाचारों का मंच बना आरईवी एक्सपो-2026

लखनऊ। वृन्दावन ग्राउंड, लखनऊ में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा एवं इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शनी-2026 (आरईवी एक्सपो-2026) के तृतीय संस्करण का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं माननीय विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं विधान परिषद सदस्य श्री राम चंद्र प्रधान ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में विकसित नवीन तकनीकों, उत्पादों एवं समाधानों की जानकारी प्राप्त की तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

REV Expo-2026 में स्वच्छ ऊर्जा और EV तकनीक का प्रदर्शन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संघ के अध्यक्ष सौरभ शर्मा एवं उमंगोट सोलर के संस्थापक गोपाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं प्रदर्शनी के आयोजक अंचल दीक्षित एवं विपिन लोहिया ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरईवी एक्सपो-2026 स्वच्छ ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी एवं विद्युत वाहनों के क्षेत्र को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच है। प्रदर्शनी में नवीकरणीय ऊर्जा एवं विद्युत वाहन क्षेत्र से जुड़ी नवीन तकनीकों और उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

आयोजन का उद्देश्य स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत गतिशीलता के क्षेत्र में नवाचार, निवेश एवं रोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करना है। आरईवी एक्सपो-2026 भारत को स्वच्छ, हरित, आत्मनिर्भर एवं सतत भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के संकल्प को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.