/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा होंगे हिंदी सलाहकार समिति के अध्यक्ष

Table of Content

डेस्क। भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति का फिर से गठन हो गया है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई वाली इस समिति की उपाध्यक्ष राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को बनाया गया है। पुनर्गठन के संबंध में भारत के राजपत्र (गज़ट) में संकल्प भी प्रकाशित कर दिया गया है।

समिति के सदस्य

मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में संसदीय कार्य मंत्रालय के तरफ से दो लोकसभा और  दो राज्यसभा सांसद नामित किए गए हैं। नामित सदस्यों में पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार के लोकसभा सांसद मनोज तिग्गा, उत्तर प्रदेश के देवरिया के लोकसभा सांसद शशांक मणि, नागालैंड से राज्यसभा सांसद एस फान्गनान कोन्याक, बिहार से राज्यसभा सांसद संजय झा शामिल हैं। वहीं उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और सोनीपत के लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को संसदीय राजभाषा समिति ने नामित किया है। 4 सदस्य रसायन और उर्वरक मंत्रालय, 1 सदस्य विश्व हिंदी परिषद, 1 सदस्य हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद और 3 सदस्य गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की तरफ से नामित किए गए हैं।  रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी विभागों उर्वरक, रसायन एवं पेट्रोरसायन और औषध के सचिव सहित कुल 37 सरकारी सदस्य भी सलाहकार समिति का हिस्सा होंगे।

हिंदी सलाहकार समिति के कार्य

समिति का कार्य संविधान में राजभाषा संबंधी प्रावधानों, केंद्रीय हिंदी समिति के नीतिगत निर्णयों, राजभाषा अधिनियम व नियम तथा राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की तरफ से इस विषय में जारी किए गए अनुदेशों और निर्देशों के अनुसार रसायन और उर्वरक मंत्रालय और इसके अधीन आने वाले सभी कार्यालयों में होने वाले सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करना और सलाह देना है।

समिति का कार्यकाल

हिंदी सलाहकार समिति का कार्यकाल गठन की तारीख से तीन साल का होता है। विशेष परिस्थितियों में ही इस कार्यकाल को बढ़ाया या घटाया जा सकता है। सांसद तभी तक समिति के सदस्य रहते हैं जब तक उनका कार्यकाल बना रहता है। वहीं पदेन सदस्य संबंधित पद पर कार्य करने तक ही सदस्य बने रह सकते हैं। किसी सदस्य के त्यागपत्र या मृत्यु से खाली हुई जगह पर आने वाला नया नामित सदस्य समिति के शेष कार्यकाल तक के लिए ही सदस्य रहता है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय की इस हिंदी सलाहकार समिति की बैठकें नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य जगहों पर भी आयोजित की जा सकती हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.