TN

TotaRam News

What's Hot

(आरएवी) के सफल वैद्यों को जीवन गौरव और आयुर्वेद गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

Table of Content

डेस्क। महाराष्ट्र में बुलढाणा के शेगांव में चल रहे में राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव तथा आयुष मंत्रालय में सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा की उपस्थिति में आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान को मान्यता देते हुए राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी) से जुड़े प्रख्यात वैद्यों को प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए। राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का आयोजन आयुष मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के सहयोग से 25 फरवरी को किया जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगा।

सम्मानित वैद्यों और प्रदान किए गए सम्मानों की सूची

  1. वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा – पद्मश्री और पद्म भूषण तथा आयुष मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा  को जीवन गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
  2. आयुर्वेद गौरव सम्मान प्राप्त करने वाली हस्तियां:
    • प्रो. वैद्य राकेश अमरनाथ शर्मा  – आरएवी संचालन निकाय के सदस्य और अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के अध्यक्ष।
    • वैद्य पीएम वारियर – प्रबंध ट्रस्टी और मुख्य चिकित्सक, आर्य वैद्य शाला; सीआरवी गुरु, आरएवी।
    • वैद्य रामदास अव्हाद – राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार 2023 से सम्मानित; सीआरवी गुरु, आरएवी।
    • वैद्य मनीषा उपेन्द्र कोठेकर – अध्यक्ष, राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग।
    • वैद्य आशुतोष सतीश गुप्ता  – राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के फेलो (एफआरएवी)। महाराष्ट्र काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन, मुंबई के पूर्व अध्यक्ष।

यह समारोह आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रसार के प्रति समर्पण, विद्वता, नैदानिक ​​उत्कृष्टता और आजीवन सेवा को विशिष्ट मान्यता प्रदान करने का एक अवसर था। राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी) की ओर से इसकी निदेशक वैद्य वंदना शिरोहा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव तथा आयुष मंत्रालय में सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा की उपस्थिति में राष्ट्रपति से इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने पर सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.