TN

TotaRam News

What's Hot

द्रौपदी मुर्मु 13 से 16 अप्रैल तक गुजरात और महाराष्ट्र की यात्रा पर रहेंगी

Table of Content

डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 13 से 16 अप्रैल, 2026 तक गुजरात और महाराष्ट्र की यात्रा पर रहेंगी। 13 अप्रैल को राष्ट्रपति राजकोट के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी।
राष्ट्रपति 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर के लोक भवन में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महोत्सव’ में भाग लेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
15 अप्रैल को राष्ट्रपति नागपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति उसी दिन नागपुर के राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में भी उपस्थित रहेंगी।
राष्ट्रपति 16 अप्रैल को वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन के बाद यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी

लखनऊ /नोएडा। उत्तर प्रदेश में जनपद गौतम बुद्धनगर के नाेएडा क्षेत्र में सोमवार को हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में इजाफा कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित उच्च अधिकार प्राप्त समूह की सिफारिशों पर अकुशल, अर्धकुशल और कुशल मजदूरों के न्यूनतम वेतन...

देशभर में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया योगदान

डेस्क। आज Bhimrao Ramji Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के अनेक प्रमुख नेताओं ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर Narendra Modi, Mallikarjun Kharge सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि...

प्रधानमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबासाहेब अम्बेडकर का अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन और उनके आदर्श नागरिकों को एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील समाज...

नुमाइश ग्राउंड के रोजगार मेले में 5122 युवाओं को मिला रोजगार

मुजफ्फरनगर / लखनऊ। मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को आयोजित भव्य रोजगार मेला एवं विकास कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में 951 करोड़ रुपये से अधिक की 423 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कौशल दर्शन पुस्तक का विमोचन किया...

उत्तर प्रदेश में ईंट भट्टों पर कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की सुनवाई करेगा मानवाधिकार आयोग

डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई 16 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:30 बजे से नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में करेगा। एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन इस वर्चुअल सुनवाई की अध्यक्षता करेंगे। यह आयोग की बंधुआ...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.