TN

TotaRam News

What's Hot

Rapri Eco Tourism Firozabad में निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर

Table of Content

Eco Park के लिए तैयार हो रही वन्यजीवों की विशाल प्रतिमाएं, बन रहा नया डेस्टिनेशन

लखनऊ/फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के Rapri Eco Tourism में निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर क्षेत्र में विकास कार्यों ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत करीब 3.47 करोड़ रुपये की परियोजना पर जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहली किश्त के रूप में 2.60 करोड़ रुपये जारी होने के बाद कार्यों में स्पष्ट तेजी देखी जा रही है। परियोजना के तहत रपड़ी ईको पार्क को एक आधुनिक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

यहां बच्चों के लिए आधुनिक प्ले जोन, नया एंट्रेंस गेट, सैंड स्टोन बेंच, साइनिज और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही पार्क में मगरमच्छ, हाइना, कछुआ, डॉल्फिन और इंडियन रॉक पाइथन जैसी वन्यजीवों की जीवन आकार प्रतिमाएं लगने कि लिए तैयार हो रही हैं, जो पर्यटकों और बच्चों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यहां रूफ टॉप सोलर फोटो वोल्टाइक पावर सिस्टम का कार्य भी प्रगति पर है, जिससे ईको फ्रेंडली पर्यटन मॉडल को मजबूती मिलेगी।

पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का हो रहा विकास
Eco Park में बैठने की आधुनिक और आरामदायक व्यवस्था, पर्यटकों के लिए आकर्षक विश्राम स्थल, बेहतर और ऊर्जा-कुशल लाइटिंग सिस्टम, सुव्यवस्थित मार्ग विकास के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। इन सभी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि पार्क को एक व्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यटकों के अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा सके। जैसे-जैसे ये विकास कार्य पूरे होते जाएंगे, रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र की पहचान एक प्रमुख और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में और मजबूत होती जाएगी। इससे न केवल स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि यह स्थल परिवारों, बच्चों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में भी उभरेगा।

रपड़ी को नेचर टूरिज्म का नया हब बनाया जा रहा है- जयवीर सिंह
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म को लगातार विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका प्रभाव जल्द ही जमीन पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा, “यह परियोजना न केवल पर्यटन विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। यहां ईको फ्रेंडली और सस्टेनेबल डेवलपमेंट मॉडल को प्राथमिकता दी जा रही है।” मंत्री ने आगे कहा कि, “सोलर एनर्जी, आधुनिक लाइटिंग, आकर्षक साइनिज और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं के जरिए रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र को एक नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यह आने वाले समय में प्रदेश के प्रमुख नेचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो सकेगा।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.