TN

TotaRam News

What's Hot

Ramdas Athawale ने MCD Najafgarh के कचरा बीनने वाले श्रमिकों को बांटे NAMASTE Cards

Table of Content

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए

नई दिल्ली। केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राष्ट्रीय राजधानी में मटियाला स्थित एमसीडी सामुदायिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में एमसीडी के नजफगढ़ जोन के कचरा बीनने वाले श्रमिकों को ‘नमस्ते’ कार्ड जारी करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्य (नमस्‍ते) योजना के तहत कचरा बीनने वाले श्रमिकों को औपचारिक रूप से पहचान और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को चिह्नित किया। इस योजना का उद्देश्य देशभर में स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

‘नमस्ते’ कार्ड के साथ-साथ मंत्री ने उपस्थित कचरा बीनने वाले श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए, जिससे इस महत्वपूर्ण कार्यबल को स्वास्थ्य सेवा कवरेज का लाभ उपलब्ध कराया गया। अपने संबोधन में अठावले ने भारतीय शहरों को स्वच्छ रखने में कचरा बीनने वाले श्रमिकों के अथक योगदान की सराहना की और उनके कार्य को देश के स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य संबंधी प्रयासों के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने श्रमिकों को उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार लाने तथा कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने में सरकार के पूर्ण सहयोग और निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।

NAMASTE योजना से स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान पर जोर

राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्ययोजना (नमस्‍ते) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की केन्‍द्रीय क्षेत्र की एक योजना है। इसे सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों तथा कचरा बीनने वाले श्रमिकों सहित स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक सुरक्षा, श्रमिकों की औपचारिक पहचान, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच, कौशल विकास तथा जोखिमपूर्ण स्वच्छता कार्यों के मशीनीकरण पर ध्यान केद्रित करना है। इसका लक्ष्य देशभर में जोखिमपूर्ण मैनुअल सफाई की कार्य प्रणालियों को समाप्त करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.