/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

राम नवमी 2026: आस्था का महापर्व

Table of Content

पंडित सुनील पांडेय।

आज पूरे देश में राम नवमी का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है। इसी के साथ चैत्र नवरात्रि का भी समापन हो रहा है, जिसमें नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की कृपा से साधक को अष्ट सिद्धियां प्राप्त हो सकती हैं। ये सिद्धियां—अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व—वही दिव्य शक्तियां हैं जो हनुमान जी के पास भी मानी जाती हैं। भक्तजन इस दिन व्रत, पूजा और कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

वहीं, अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर भव्य आयोजन हो रहा है। दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिरों में विशेष सजावट, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

पंडित सुनील पांडेय का कहना है कि नवमी 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 am से लग जायेगा एवं 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा , अतः हवन 26 मार्च को 11 48 am से 27 मार्च को 10 06 am तक करना शुभ रहेगा लेकिन राम नवमी 27 मार्च को मनाया जायेगा क्योकि 27 मार्च को उदया नवमी रहेगा। नवरात्री व्रत की पारणा उदया दशमी तिथि में करना चाहिए उदया दशमी तिथि 28 मार्च को है इस दिन दशमी तिथि सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक ही है अतः इस दिन नवरात्री व्रत की पारणा सुबह सूर्योदय से लेकर सुबह 8 45 तक करना शुभ रहेगा।

धार्मिक विश्वास है कि नवरात्रि के अंतिम दिन सच्चे मन से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन सतर्क है। यह पर्व एक बार फिर अधर्म पर धर्म की विजय और मर्यादा, आदर्श और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.