TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ के क्वीन मेरी अस्पताल में HPV टीकाकरण अभियान, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को लगी वैक्सीन

Table of Content

59 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 53,400 किशोरियों को लगा एचपीवी टीका

लखनऊ। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में मंगलवार को क्वीन मेरी अस्पताल में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए निःशुल्क ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल ने किया। शिविर में 16 पात्र किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि जनपद में पात्र किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्वर जुबली के सहयोग से क्वीन मेरी अस्पताल में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए तीन माह का विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान अप्रैल से शुरू किया गया था। राज्य से अभियान के दौरान कुल 59 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक 53,400 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

HPV टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम पर जोर

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कार्यदिवसों पर पात्र किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र किशोरियों का समय से एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं। समय पर टीकाकरण भविष्य में एचपीवी संक्रमण और उससे होने वाले सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

डॉ. अंजू अग्रवाल ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। किशोरावस्था में समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में एचपीवी संक्रमण तथा इससे संबंधित सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। उन्होंने अभिभावकों से किशोरियों के टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने और निर्धारित समय पर टीका लगवाने की अपील की।

शिविर में उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनय कुमार, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्वर जुबली की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका यादव एवं उनकी टीम के साथ क्वीन मेरी अस्पताल के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.