TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: प्रतिभा आइडियल एजुकेशन सेंटर के समर वर्कशॉप का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया डांस और थिएटर का हुनर

Table of Content

समर वर्कशॉप के समापन समारोह में छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

रिपोर्ट: विवेक कुमार गुप्ता।

लखनऊ। प्रतिभा आइडियल एजुकेशन सेंटर लखनऊ द्वारा आयोजित समर वेकेशन वर्कशॉप का भव्य समापन शहर के प्रतिष्ठित बुद्धा रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, लखनऊ में शानदार मंचीय प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक एवं जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) लखनऊ, के जिलाअध्यक्ष अनुज सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया।

‘अंधेर नगरी’ नाटक ने जीती दर्शकों की वाहवाही

वर्कशॉप के अंतर्गत विद्यार्थियों ने डांस एवं थिएटर की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा प्रसिद्ध नाटक “अंधेर नगरी, चौपट राजा” का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसको अमन चौहान और वैभव सिंह ने डायरेक्ट किया था। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

आन्या सिंह ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय एवं यादगार रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री आन्या सिंह इन्फ्लुएंसर, परी ठाकुर अभिनेत्री, मुस्कान खान ,राजसिंह चौहान (डा.चिमनीवला) उपस्थित रहीं।

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक अनुज सिंह चौहान ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आइडियल एजुकेशन सेंटर भविष्य में भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.