TN

TotaRam News

What's Hot

प्रसार भारती का PB-SHABD मार्च 2027 तक निःशुल्क उपलब्ध

Table of Content

डेस्क। प्रसार भारती-शेयर्ड ऑडियो-विजुअल्स फॉर ब्रॉडकास्ट एंड डिसेमिनेशन (पीबी-एसएचएबीडी) को मार्च 2024 में मीडिया संगठनों को लोगो के बिना वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और फोटो सहित विभिन्न प्रारूपों में दैनिक समाचार उपलब्ध कराने वाली साझा फीड सेवा के रूप में शुरु किया गया था। प्रसार भारती को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि एसएचएबीडी की सेवा मार्च 2027 तक निःशुल्क रहेगी। 1500 से अधिक पत्रकारों, संवाददाताओं और स्ट्रिंगरों के मजबूत नेटवर्क और चौबीसों घंटे काम करने वाले 60 समर्पित संपादन डेस्क के सहयोग से पीबी-एसएचएबीडी भारत के हर कोने से नवीनतम समाचार प्रस्तुत करता है। प्रतिदिन कृषि, प्रौद्योगिकी, विदेश मामले और राजनीतिक घटनाक्रम जैसी विभिन्न समाचार श्रेणियों को कवर करने वाली 1000 खबरें क्षेत्रीय समाचार इकाइयों (आरएनयू) और मुख्यालय से संयुक्त रूप से सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में अपलोड की जाती हैं। पीबी-एसएचएबीडी के माध्यम से प्रदान की गई सामग्री पर लोगो नहीं रहता है और इस मंच से ली गई सामग्री का उपयोग करने के लिए किसी क्रेडिट की आवश्यकता नहीं है। पीबी-एसएचएबीडी लाइव फीड सुविधा भी प्रदान करता है जिसमें राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों, अलंकरण समारोहों और विभिन्न संवाददाता सम्मेलनों सहित लाइव कार्यक्रमों की विशेष कवरेज लोगो के बिना ही उपलब्ध होती है।

इस सेवा तक पहुंच को और बेहतर बनाने के लिए मीडिया सामग्री के संग्रह को आर्काइवल लाइब्रेरी के रूप में उपलब्ध कराया गया है जिससे ग्राहक आसानी से आर्काइवल फुटेज और विशेष रूप से तैयार किए गए पैकेज देख सकते हैं। विशेष पैकेज, साक्षात्कार, पूरे भारत से दैनिक मौसम अपडेट और संपादकीय लेख नियमित रूप से पीबी-एसएचएबीडी पर अपडेट किए जाते हैं जिससे मीडिया संस्थाएं आसानी से सामग्री का उपयोग कर सकें और समय की बचत हो सके। मीडिया संगठन shabd.prasarbharati.org पर जाकर पीबी-एसएचएबीडी के लिए निःशुल्क साइन अप कर सकते हैं ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गाँव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुँचाएँगे – शिवराज सिंह चौहान

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्में, सही फसल अनुशंसा और आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि...

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

समाज सुधार में ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय रहेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.