TN

TotaRam News

What's Hot

“परम्परा 2026”: लखनऊ में 11 अप्रैल को कथक, संगीत और संस्कृति की भव्य शाम

Table of Content

लखनऊ। पद्मजा कला संस्थान की सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं गुरु डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा शनिवार 11 अप्रैल को आयोजित “परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम” का आयोजन कैसरबाग स्थित कला मण्डपम् प्रेक्षागृह में शाम छह बजे किया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने इन्दिरा नगर स्थित संस्थान भवन में गुरुवार 9 अप्रैल को “परम्परा 2026” संगीत और नृत्य की एक शाम के पोस्टर विमोचन अनुष्ठान में संवाददाताओं को परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम के बारे में बताया कि इसमें उनके 80 से अधिक शिष्यों की कथक नृत्य की विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार एवं शिक्षाविद पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस समारोह में वरिष्ठ गायिका पद्मा गिडवानी, प्रतिष्ठित तबला वादक पंडित रवि नाथ मिश्रा लोकप्रिय कथक कलाकार डॉ. मीरा दीक्षित एवं मंजुला पंत सहित वरिष्ठ कवयित्री ज्योति सिन्हा का सम्मान भी किया जाएगा।
इस समारोह की प्रथम नृत्य प्रस्तुति में “रिदम आफ करेज” होगी जबकि दूसरी प्रस्तुति कथक नृत्य नाटिका मां पर आधारित होगी जिसकी परिकल्पना, लेखन एवं निर्देशन डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव और संगीत निर्देशन बृजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने किया है। इस समारोह में लयकारी के तहत शुद्ध कथक नृत्य भी देखने को मिलेगा। प्रकाश संचालन मनीष सैनी का होगा जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एंकर डॉ. अलका निवेदन करेंगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.