TN

TotaRam News

What's Hot

आईएनएस सुदर्शनि ने लोकायन-26 के तहत ओमान के सलालाह में पहला पोर्ट कॉल किया

Table of Content

लखनऊ। भारतीय नौसेना का जलयान प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनि 02 फरवरी, 2026 को ओमान के सलालाह बंदरगाह पर पहुंचा। यह उसकी ऐतिहासिक अंतर महासागरीय यात्रा ‘लोकायन-26’ का पहला अंतरराष्ट्रीय पोर्ट कॉल है। ओमान में जहाज का यह पड़ाव उसकी दस माह की तैनाती का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रदर्शन करना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग को प्रोत्साहित करना है। आईएनएस सुदर्शनि 20 जनवरी, 2026 को अपने घरेलू बंदरगाह कोच्चि से रवाना हुआ और इसने अरब सागर की मौसमी हवाओं के बीच अपनी यात्रा का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा किया। यह पोर्ट कॉल भारत व ओमान के बीच प्रगाढ़ समुद्री संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को उजागर करता है। इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान, रॉयल नेवी ऑफ ओमान के साथ विभिन्न अभियान संबंधित संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जहाज स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों के लिए भी खुला रहेगा, जिससे समुद्री जागरूकता व जन-संपर्क को प्रोत्साहन मिलेगा। लोकायन-26 की चल रही यात्रा भारत की समृद्ध समुद्री विरासत तथा भारतीय नौसेना की समुद्री कूटनीति, सद्भावना और महासागरों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडिया फार्मा का आयोजन 13-14 अप्रैल को नई दिल्ली में होगा

डेस्क। औषध विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार इंडिया फार्मा 2026 के 9वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्‍की) और इंडियन फार्मास्युटिकल एलायंस (आईपीए) के सहयोग से 13-14 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली स्थित फिक्‍की के फेडरेशन हाउस में किया जा रहा है।इस...

अमित शाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया

डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। ज्योतिबा...

निवेशकों व युवाओं का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध कराई...

देश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा केजीएमयू में: डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित रेस्पिवॉक कॉन्फ्रेंस का आज शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर के विभिन्न एम्स एवं चिकित्सा संस्थानों से लगभग 300 पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रतिभाग कर कॉन्फ्रेंस...

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.