/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

NITI Aayog के स्वास्थ्य सदस्य M. Srinivas ने CCRAS-NIIMH Hyderabad का दौरा किया, चिकित्सा विरासत संरक्षण पर जोर

Table of Content

भारतीय चिकित्सा विरासत के डिजिटलीकरण पर जोर

डेस्क। भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास ने आयुष मंत्रालय के अंतर्गत हैदराबाद स्थित केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा विरासत संस्थान (सीसीआरएएस-एनआईआईएमएच) का दौरा किया। उनके साथ नीति आयोग के ओएसडी (स्वास्थ्य) डॉ. शोभित कुमार और नीति आयोग की यंग प्रोफेशनल डॉ. जानवी प्रजापति भी मौजूद थीं।

डॉ. एन. श्रीकांत, उप महानिदेशक, केंद्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस), नई दिल्ली ने प्रोफेसर श्रीनिवास का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की पहलों, डिजिटल पोर्टल, संग्रह एवं पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में ऐतिहासिक अनुसंधान की जानकारी दी। उन्होंने भारत की समृद्ध चिकित्सा विरासत का दस्तावेजीकरण एवं संरक्षण में एनआईआईएमएच की रणनीतिक भूमिका पर भी बल दिया। डॉ. गोली पेंचला प्रसाद, प्रभारी सहायक निदेशक, एनआईआईएमएच ने संस्थान की गतिविधियों, प्रमुख सफलताओं एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त परिचय दिया।

दुर्लभ पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण और चिकित्सा विरासत संरक्षण पर जोर

अपनी यात्रा के दौरान, प्रोफेसर श्रीनिवास ने संग्रहालय, पुस्तकालय एवं अनुसंधान विभागों का दौरा किया और अधिकारियों एवं परियोजना कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने एसएएचआई परियोजना प्रोजेक्ट के तहत अगल्या और रानी रुद्रमादेवी शिलालेख पर संस्थान द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री भी देखी।

प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास ने अपने संबोधन में दुर्लभ पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण करने, ऐतिहासिक वैज्ञानिक रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और आधुनिक सूचना प्रणालियों एवं शोध पोर्टलों के माध्यम से भारत की चिकित्सा विरासत के संरक्षण को मजबूत करने की दिशा सीसीआरएएस-एनआईआईएमएच के प्रयासों की सराहना की। प्रोफ़ेसर श्रीनिवास ने संग्रहालय के संरक्षण एवं रखरखाव के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं एवं मानकों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने भारत की समृद्ध चिकित्सा विरासत के संरक्षण के लिए क्षमता बढ़ाने और कुशल कार्यबल तैयार करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोर्स, सर्टिफ़िकेट कोर्स और मिलकर चलाए जाने वाले संयुक्त पोस्ट-डॉक्टरल कार्यक्रम शुरू करने के महत्व पर भी बल दिया।

एनआईआईएमएच को मेडिकल एजुकेशन टूरिज्म का केंद्र बनाने का सुझाव

प्रोफ़ेसर श्रीनिवास ने एनआईआईएमएच को चिकित्सा एवं उससे जुड़े क्षेत्रों के छात्रों और पेशेवरों के लिए शैक्षिक पर्यटन के केंद्र के रूप में स्थापित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने संस्थान की पहचान और वैश्विक स्तर पर उसकी ख्याति बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि एनआईआईएमएच को छात्रों एवं संकाय से जुड़ने के लिए राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (एनसीआईएसएम) और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) जैसी नियामक संस्थाओं के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि आईआईटी और अन्य राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में लघु संग्रहालय विकसित किए जाएं ताकि भारत की समृद्ध चिकित्सा विरासत का व्यापक प्रसार हो सके।

प्रोफ़ेसर श्रीनिवास ने भारत की समृद्ध चिकित्सा विरासत को संरक्षित करने की दिशा में संस्थान के प्रयासों की सराहना की और इसके क्रियाकलापों को और मज़बूत करने के लिए समर्थन का भरोसा दिलाया। विज़िटर्स बुक में, उन्होंने एनआईआईएमएच को भारत के समृद्ध चिकित्सा इतिहास को संजोने वाला एक “मंदिर” बताया और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस विरासत की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति इसके नेतृत्व और कर्मचारियों के समर्पण की प्रशंसा की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.